उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीरनगर से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि गोंडा जिला की महिलाये कार्यक्रम 'अपनी जमीन, जमीन अपनी आवाज़ ' सुनकर जागरूक हो रही है और अपने बच्चो को भी शिक्षित कर रही है। आज भी बहुत सारी महिलाये अपने घरो से बाहर नहीं निकलती है और शिक्षा से वंचित रह जाती है। महिलाओं को अपना हक़ पाने के लिए खुद आगे आना होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कुछ पुरुष वर्ग का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। जबकि कुछ पुरुष वर्ग महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देने के पक्ष में बातें कर रहा है। लेकिन समस्याएँ यह उत्पन्न हो रही हैं कि अभी तक महिलाओं को संपत्ति का अधिकार क्यों नहीं दिया गया ? संपत्ति के अधिकार पाने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना भी जरुरी है, महिलाएँ शिक्षित होंगी तभी वे अपने अधिकारों के लिए लड़ पाएंगी। आज भी ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि उन्हें संपत्ति के अधिकार की आवश्यकता नहीं है। महिलाएँ आत्मनिर्भर तभी बनेंगी जब उन्हें यह मिलेगा। महिलाओं को संपत्ति का अधिकार पाने के लिए उनके जागरूक होने की आवश्यकता है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू आलू की खेती के लिए किस्म का चयन और लगाने की विधि के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पप्पू अभियारी से साक्षात्कार लिया। पप्पू अभियारी ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति में भाइयों के बराबर हक़ होता है।शादी के बाद महिला का को मायके की सम्पत्ति में अधिकार मिलना गलत है।उनका ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार होता है। यदि भाई नही है तो बहन का अधिकार है। सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कुछ लोगों का मानना है कि पैतृक सम्पत्ति में बंटवारे को लेकर भाई - बहन के बीच में विवाद हो जाएगा। बहन पटीदार हो जाएगी। अशिक्षा के कारण महिलाएं पिछड़ी हुई हैं। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए और अपने अधिकार के लिए आवाज़ उठाना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लवकुस पासवान से बातचीत की। लवकुस पासवान का कहना है महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए अन्यथा आने वाले समय में भाई-बहन के रिश्ते में दरार पड़ सकती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला संपत्ति अधिकार को लेकर क्षेत्र के लोगों की अलग-अलग राय है. कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए, जबकि कुछ महिलाओं और पुरुषों का मानना है कि संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। देखा जाए तो महिलाएं अभी भी काफी अशिक्षित हैं। अशिक्षा के कारण वे अपने अधिकारों के बारे में नहीं जान पा रहे हैं, सरकार सुविधाएं प्रदान करने की बात करती है, लेकिन जानकारी की कमी के कारण अभी कई महिलाएं संपत्ति का अधिकार लेने से इनकार कर रही हैं। जब तक महिलाओं को संपत्ति का पूर्ण रूप से अधिकार नहीं मिलता तब तक अधूरा रह जाएगा कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया गया। इसके लिए जरूरी है कि अभियान चलाए जाने चाहिए और जागरूकता अभियानों के साथ-साथ पुरुष वर्ग को भी महिलाओं को संपत्ति का हिस्सा दिलाने में भागीदार बनना चाहिए। जब तक कि पुरुष समाज महिलाओं को अधिकार देने के लिए आगे नहीं आयगा तब तक महिलायें पीछे रहेगी।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा फूलगोभी की रोपाई से सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील से साक्षात्कार लिया। सुनील ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में पुरुषों के समान हिस्सेदारी होनी चाहिए । आज के ज़माने में महिलाएं पुरुषों से आगे बढ़ गई हैं। सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाई बहन के रिश्ते में दरार नही आएगा। समझदारी से रिश्ता निभाया जाए तो कोई दिक्कत नही होगी
