उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से ममता मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि लोगों को अच्छे से बातें करना चाहिए ,अच्छे से रहना और अपने दिमाग को फ्रेश रखने चाहिए।जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।मानसिक विकार को दूर करने के लिए अच्छी चीज़ें देखना चाहिए ,अच्छा भोजन करना चाहिए और मन को हमेशा शांत रखना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि अभिभावकों को अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए कि कहीं वह नशा तो नहीं कर रहा है क्योंकि नशा करने से भी मानिसक तनाव होता है।अधिक मोबाइल का इस्तेमाल करने से भी बच्चों का मानसिक संतुलन बिगड़ता है।समय से बच्चों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह मानसिक संतुलन खो देंगे और डिप्रेशन का शिकार हो जायेंगे
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला संत कबीर नगर से 20 वर्षीय श्रुति उपाध्याय मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि तनाव और डिप्रेशन दोनों ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियां हैं लेकिन इनके बिच कुछ महत्वपूर्ण अंतर् हैं।तनाव एक स्थायी प्रक्रिया है जो किसी विशेष स्थिति या घटना के प्रति होती है।
उत्तरप्रदेस राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि लोगों का मेंटल हेल्थ ठीक रहना जरूरी है और इसके संबंध में लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है क्योंकि अगर लोगों का मानसिक हेल्थ अच्छा नहीं रहता है तो वे पागलपन और चिड़चिड़ापन महसूस करने लगते हैं।सरकार का भी दायित्व है कि मेंटल हेल्थ के लिए अलग से एक कानून बनाया जाए और गांव क्षेत्रों में भी इसके चिकित्सक रखा जाए क्योंकि मेंटल हेल्थ के चिकित्सक बड़े- बड़े शहरों में रहते हैं।छोटे शहरों कस्बों में नहीं रहते हैं।जिसके चलते बीमारी ग्रस्त लोगों को काफी परेशानी होती है।इसलिए मेंटल हेल्थ के बारे में सरकार को कदम उठाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लगातार ज्यादा काम करने से बचना चाहिए।लगातार काम करने से काम करने की क्षमता कम हो जाती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए व्यायाम करना चाहिए।व्यायाम व्यक्ति को स्वास्थ्य रखता है।स्वास्थ्य रहने पर काम करने की क्षमता बढ़ जाती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला संत कबीर नगर से के. सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक बीमारी से बचने के लिए लोगों को अपने दैनिक दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। उचित भोजन करना चाहिए।सुबह जल्दी उठाना चाहिए। सैर पर जाना चाहिए।व्यायाम करना चाहिए।पर्याप्त नींद लेना चाहिए और समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लेना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला संत कबीर नगर से के. सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि कई लोग मानसिक रोग का शिकार हो रहे हैं।लोग सोशल मीडिया में अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं और तम्बाकू ,पान ,गुटका आदि का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं।जिसके कारण उन्हें मानसिक रोग हो रहा है।लोगों को अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए।नशा के कारण लोग अधिक मानसिक रोग का शिकार हो रहे हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक विकार के रोगी के लिए सरकार को जगह जगह इलाज की व्यवस्था करनी चाहिए।सामान्यतः मानसिक चिकित्सक या अस्पताल बहुत दूर रहता है।इस वजह से लोग इलाज नही करवा पाते और अंधविश्वास में फंस जाते हैं। समय पर रोगी का इलाज हो जाए तो वह ठीक हो सकता है
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज कल पारिवारिक कलह एवं घरेलू बातों को लेकर लोग तनाव में रहते हैं और चिड़चिड़ेपन का शिकार हो रहे हैं।तनाव से छुटकारा पाने के लिए सुबह में टहलना चाहिए।व्यायाम करना चाहिए।ज्यादा नही सोचना चाहिए।ज्यादा सोचना हानिकारक होता है
