Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं का अधिकार भविष्य के लिए भी ज़रूरी है। लड़की जब अपने अधिकार जानती है तो वो अपनी बेटी ,बहन और पूरे समाज के लिए रास्ता बनाती है। सोचिये एक ऐसा देश जहाँ महिला बिना डर के जीती हो ,बराबरी का मौका और सम्मान मिले वही देश आगे बढ़ता है। जब कोई व्यक्ति अपने घर से शुरुआत कर महिला को अधिकार देता है तो इस छोटे कदम से पूरा देश बदलता है। देश प्रगति की ओर आगे बढ़ता है। जब देश में काम करने वाले और मज़बूत ज़्यादा होंगे तब ही देश आगे बढ़ पाएगा। महिलाओं को लोग पीछे कर के देश की आधी आबादी को काम करने से बिलकुल वंचित कर देते है जो कि बहुत गलत है। अगर समाज और देश का उद्धार करना है तो सब को मज़बूत बनाना पड़ेगा और सब को काम करना होगा
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि अगर महिला आत्मनिर्भर रहती है ,महिला खुद कमा रही होती है। उनका खुद का बैंक अकाउंट ,प्रॉपर्टी हो तो वो सिर्फ घर चलाने वाली नहीं बल्कि निर्णय लेने वाली बन जाती है। महिला आर्थिक रूप से मज़बूत रहती है तो वो गलत चीज़ पर हाँ कहने पर मज़बूर नहीं होती ,मर्ज़ी से शिक्षा प्राप्त कर सकती है,काम कर सकती है और गलत रिश्ते से बाहर निकल सकती है। उन्हें सहारे की ज़रुरत नहीं होती ,वो खुद सक्षम होती है। महिलाओं के अधिकार का मतलब सिर्फ सम्मान नहीं बल्कि स्वतंत्रता भी है। जब महिला स्वतंत्र होती है तो वो दूसरों की ज़िन्दगी भी बदल सकती है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं के अधिकार की बात अक्सर हम सोशल मीडिया ,टीवी आदि पर करते है पर वास्तव में यह घर से शुरू होता है। जब घर में लड़की और लड़के को अलग नियम सिखाए जाते है ,लड़की चुप रहे और लड़के फैसले करे यही अधिकार का संतुलन बिगड़ने लग जाता है। यहीं से महिला को महसूस होने लगता है कि इनका किसी भी फैसले में शामिल नहीं होना है केवल घर संभालना है। महिला को बात रखने का हक़ हो ,गलती करने का हक़ हो ,सपने देखने का हक़ हो सबसे महत्वपुर्ण महिला को अच्छी बेटी और अच्छी बहु बनने के दबाव से बाहर निकलने का हक़ हो। अगर लोग चाहते है महिला अपने अधिकार जाने तो पहले घर में बराबरी को लागू करना होगा। बदलाव बाहर से नहीं आता ,बदलाव लोगों से ही आता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि महिलाओं का अधिकार कोई अहसान नहीं उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। परिवार ,बच्चों को संभालना ,खेत ,ऑफिस में काम करना महिला करती है लेकिन जब बारी आती है जमीन ,संपत्ति में हक़ मिलने का तो उन्हें पीछे ही रखा जाता है। महिलाओं को अपने निर्णय खुद लेने का अधिकार है।और जब महिलाओं को अधिकार देते है तो केवल महिला ही नहीं बल्कि पूरा समाज और परिवार मज़बूत बनता है। बराबरी बोलने से नहीं मानने से शुरू होती है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राकेश कुमार पांडेय से हुई। राकेश कहते है कि पिता के नहीं रहने पर बेटी को जमीन का हिस्सा मिलना चाहिए। क्योंकि अगर उसे हिस्सा नहीं मिलता है तो परिवार वाले उनकी देखभाल नहीं करेंगे और अगर हिस्सा मिलेगा तो परिवार वाले बँध कर एक साथ रहेंगे और बेटी की परवाह करेंगे। लड़की और लड़का दोनों को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बाद में लड़की पर निर्भर करता है कि वो जमीन लेना चाहेगी या नहीं। अगर लड़की की शादी हो जाती है तो उसे ससुराल में तो हिस्सा मिलेगा ही और वो मायके में हिस्सा छोड़ देगी क्योंकि किसी एक ही जगह लड़की को हिस्सा मिलता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद फरहान से हुई। मोहम्मद फरहान कहते है कि उनके पास पर्याप्त जमीन नहीं है। जिसके कारण उन्हें रोजी रोटी की समस्या होती है। इसलिए उन्हें सरकार की तरफ से जमीन चाहिए। जिस पर वो खेती कर अपना गुजर बसर आसानी से कर पायें
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विफई से हुई। विफई कहते है कि उनके पास घर नहीं है, तो सरकार से वो अनुरोध करते हैं की उन्हें घर बनवाने के लिए जमीन मुहैया करवाया जाए
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली ने जानकारी दी कि उनके क्षेत्र में कई महिलायें ऐसी हैं जिन्हें मायके से जमीन मिला है और कई लोग अपनी पत्नी के नाम से अब जमीन ले रहे हैं। लोग अब जागरूक हो रहे हैंऔर महिलाओं के नाम से जमीन रजिस्ट्री करवा रहे हैं। जिससे रजिस्ट्री में पैसा भी कम खर्च हो रहा है। तो अब महिलाओं को भी जमीन पर हक मिलने लगा है
