उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कौशल अली से हुई। कौशल कहते है कि इंसान को स्वस्थ रहना चाहिए। लोगों से ज़्यादा मेल जोल नहीं रखना चाहिए।मोबाइल का भी इस्तेमाल कम करना चाहिए। बच्चे इससे बहुत प्रभावित होते है। इससे मानसिक संतुलन बिगड़ जाती है। उनका पढ़ाई पर ध्यान नहीं जाता है। आवश्यकता अनुसार ही मोबाइल का इस्तेमाल करना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गोविन्द से हुई। गोविन्द कहते है कि आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य एक गंभीर समस्या है। और इसे निजात पाने के लिए चिंता मुक्त रहना ज़रूरी है। आज कल समस्याएँ बहुत ज़्यादा है जैसे आर्थिक समस्या ,पारिवारिक समस्या आदि ,इससे दूर रहना है तो मानसिक स्वास्थ्य सही रखना होगा।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 56 वर्षीय रीना श्रीवास्तव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि डिप्रेशन मानसिक अवस्था है जो व्यक्ति के मूड ,ऊर्जा और उनके दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति को नींद की समस्या ,भूख की समस्या ,ऊर्जा की समस्या होती है। ऐसे व्यक्ति को आत्मविश्वास की कमी होती है। ऐसे व्यक्ति खुद के बारे में नकारात्मक विचार रखते है। डिप्रेशन गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या है जो दैनिक जीवन को प्रभवित कर सकता है। डिप्रेशन से गुजरने वाले व्यक्ति को मदद लेना ज़रूरी है

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 33 वर्षीय खुशबु श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से संजू से हुई। संजू कहती है कि मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति का पहचान करना एक महत्वपुर्ण काम है। जो हमें उनके साथ बेहतर तरीके से बातचीत करने या उनकी ज़रूरतों को समझने में मदद कर सकता है। यहाँ कुछ तरीके है जिनसे हम मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति पहचान कर सकते है। मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति अपनी भावनाओं ,विचार और व्यवहार को पहचानते हैं। वे जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते है। वे आत्मविश्वास से भरे रहते है। वे सकारात्मक व्यवहार करते है ,सामाजिक रूप से अच्छे रहते है। वे समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहता है और चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम रहता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 45 वर्षीय विजय ,मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से बात कर रहे है। ये कहती है कि बार बार अगर आत्महत्या के विचार आते है तो यह महत्वपुर्ण है कि आप तुरंत मदद लें। आत्महत्या के विचार एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या के संकेत हो सकते है। और इसका इलाज किया जा सकता है।कई देशों में आत्महत्या हेल्पलाइन है जो चौबीस घंटे चलता है।इसमें बात कर के आप सुरक्षित रह सकते है।ध्यान करना ,योग करना ,गहरी सांस लेने से आत्महत्या के विचार को कम किया जा सकता है .

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 34 वर्षीय रेखा गुप्ता,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि स्कूल और पारिवारिक झगड़ों से मानसिक परेशानी हो सकती है। झगड़ों से होने वाले तनाव मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से शिखा श्रीवास्तव,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि गुस्सा और अकेलापन कई कारणों से हो सकता है। और यह हमेशा बीमारी का संकेत नहीं होता है।जब व्यक्ति अधिक दबाव में होता है ,कई तरह की चिंता भी व्यक्ति को गुस्सा दिला सकता है।अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाने से व्यक्ति गुस्सा में आ सकता है। जब व्यक्ति का आत्मसम्मान कम होता है तो वो अकेला महसूस करता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 34 वर्षीय मधु श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड्डू से हुई। गुड्डू कहते है कि चिंता विकार एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है। इसमें अधिक चिंता और तनाव शामिल होते है।चिंता के कई लक्षण है। भावनात्मक लक्षण ,शारीरक लक्षण ,तनाव ,नींद की समस्याएं ,पाचन समस्या ,व्यावहारिक लक्षण आदि।इसका इलाज के लिए थेरेपी लिया जा सकता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 33 वर्षीय रेनू श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज से हुई। मनोज कहते है कि मानसिक बीमारी होती है। ये व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 26 वर्षीय शिव श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से खुशबु श्रीवास्तव से हुई। खुशबु कहती है कि लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना चाहिए। सामाजिक मीडिया ,सामुदायिक कार्यक्रम के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जा सकता है। स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी जा सकती है