उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से साबिर अली से हुई। साबिर अली यह बताना चाहते है कि महिलाओं का काम अच्छा चला रहा है। महिलाओं को राशन , गैस आदि , सभी सुविधाएं मिल रही है ।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मनदीप से हुई। मनदीप यह बताना चाहते है कि जब से आज़ादी हुई है तब से महिलायें हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। पहले महिला अशिक्षित रहती थी तो उनको जमीन पर अधिकार नहीं होता था ,लेकिन अब महिला शिक्षित हो रही है। अब वह अपने नाम से जमीन करवा रही है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से मोहम्मद इमरान की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से असूत्यानन्द तिवारी से हुई। असूत्यानन्द तिवारी से यह बताना चाहते है कि उनके क्षेत्र के भूमि निचे हिस्से में है , जिससे अगर वहां भारी बारिश हो जाए तो वह दिसंबर के अंत तक गेहूं के खेती करने में उनको लेट हो जाता है। उनका गेहूं की उपज कम हो जाता है। उनका खेत निचले हिस्से में होने के कारण उनकी फसलें खराब हो जाती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुजीत भारती से हुई। सुजीत भारती से यह बताना चाहते है कि महिलाओं को संविधान में समानता दी गई है। सरकार द्वारा महिला के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। आज महिला हर क्षेत्र में बढ़ - चढ़ कर हिस्सा ले रही है। उनको आगे बढ़ाने के लिए तरह - तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अमृतलाल से हुई। अमृतलाल यह बताना चाहते है कि सरकार द्वारा प्राचीन समय से महिलाओ को छूट दी जा रही है। अगर जमीन का रजिस्ट्री महिला के नाम से करवाते है ,तो उसमे भी सरकार द्वारा छूट दी जाती है। महिलाओं को रोजगार भी दिया जा रहा है। महिला शिक्षित हो रही है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से मोहम्मद इमरान ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेंद्र कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षा की कमी के कारण कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से समाजसेवी राजेश चौधरी से हुई। ये कहते है कि महिलाओं को समान अधिकार दिया जाए। स्त्री पुरुष एक दूसरे के पूरक है। महिलाओं को मौका मिलना चाहिए। किसी प्रकार का लिंगभेद नहीं होना चाहिए। देश के विकास में महिलाओं का योगदान रहता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रोहन से हुई। ये कहते है कि महिलाओं के नाम जमीन होना चाहिए। महिला कई क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। कही असमानता नहीं दिख रहा है ,महिला और पुरुष में बराबर का सम्मान होना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुनमुन मिश्रा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि दुनिया महिलाओं से ही चल रही है। महिलाओं के शिक्षा पर सभी को ध्यान देना चाहिए। महिलाएं अगर शिक्षित होंगी तो उन्हें मजदूरी करने की आवश्यकता नहीं होगी , और वे अपने बच्चों को भी शिक्षित कर पाएंगी
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माधय्म से जुम्मन से हुई। जुम्मन यह बताना चाहते है कि पहले जमीन महिला के नाम से होता था लेकिन अब पुरुष के नाम से होना चाहिए। महिलाओं को जमीन पर हक़ नहीं मिलना चाहिए।
