उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली ,मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रियंका गिरी से बातचीत कर रहे है। ये बताती है कि सबसे पहले महिलाओं को और युवा पीढ़ी को उच्च स्तरीय शिक्षा दिलाना चाहिए। इससे वो जागरूक होने और अपने अधिकारों को प्राप्त कर पाएंगे। महिला शिक्षित होगी तो आगे चल कर वो अपनी बात रख पाएगी और अपना हक़ लेंगी जैसे सामान वेतन या संपत्ति पर अधिकार। अगर महिला शिक्षित नहीं होगी तो अपने अधिकारों के लिए आवाज़ नहीं उठा पाएगी। साथ ही वो घरेलु हिंसा के प्रति भी नहीं लड़ सकती है

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से विजय पाल चौधरी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से जय प्रकाश से बातचीत कर रहे है। ये कहते है कि महिलाओं को स्वास्थ्य ,शिक्षा से जोड़ने के लिए जागरूक और शिक्षित किया जाना चाहिए। अगर महिलाओं को जमीनी हक़ मिलेगा तो वो आगे चल कर विकसित होगी। महिलाओं को व्यवसाय में बढ़ाना चाहिए ताकि उनकी अच्छे से रोजी रोटी चल सके

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अहमद रज़ा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त होने के लिए सबसे पहले शिक्षित होने की आवश्यकता हैं। महिलाएं शिक्षित होंगी तो वे कोई भी रोजगार कर सकती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाएं पशुपालन, सिलाई आदि का काम कर सकती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से मोहम्मद इमरान ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सबा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि लड़कियां किसी भी मामले में लड़कों से पीछे नहीं हैं, लड़कियों को लड़कों के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। सरकार को महिलाओं के शिक्षा और स्वास्थ्य पर कार्य करने की आवश्यकता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से मोहम्मद इमरान ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सकीना से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को सरकार द्वारा और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलना चाहिए। शिक्षा से महिलाओं का विकास संभव है। महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा तो वे सशक्त बनेंगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रवि कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दैरान उन्होंने बताया कि महिलाएं कभी भी पुरुषों से कम नहीं रही हैं और आज की पीढ़ी से भी कम नहीं हैं और सरकार ने स्वयं सहायता समूहों सहित महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं भी लागू की हैं। सबसे पहले महिलओं को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा और जब आप पढ़ाई पर ध्यान देंगे, तो स्वतः ही आपका विकास होगा। आपका मानसिक विकास होगा और जब आपका मानसिक विकास होगा, तो आपकी आय भी बढ़ती रहेगी। महिलाएं पढ़ाई करें और अपना भविष्य बनाएं।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से विजय पाल चौधरी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बाबूराम कुमार से हुई। बाबूराम कुमार यह बताना चाहते है कि महिलाओं को उनका हक़ मिलना चाहिए। महिलाओं के लिए शिक्षा और स्वास्थय जरूरी है। महिलाओं को जमीनी हक़ मिलना चाहिए इससे वह अपना विकास कर सकती है। ऐसा नहीं है की महिला को जमीन पर हिस्सा मिल जाता है तो शादी के बाद ससुराल वाले तंग करेंगे।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से एक पुरुष से हुई ,ये बताते है कि गाँव की महिला खेती बाड़ी करे और बच्चों की अच्छे से परवरिश करें। साथ ही महिला पशुपालन कर सकती है जिसमे उन्हें लाभ हो। उनके लिए व्यापार के अन्य विकल्प भी है ,जैसे सिलाई व ब्यूटी पार्लर का काम

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से हुई। ये कहती है कि महिलाएँ व्यापार कर के आगे बढ़ सकती है। जैसे वो बकरी पालन ,भैंस पालन,खेती ,सिलाई ,ब्यूटी पार्लर आदि कर व्यवसाय कर सकती है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से आदर्श पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण राजवर से हुई।अरुण राजवर यह बताना चाहते है कि सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शिक्षा के साथ-साथ स्व-रोजगार भी प्रदान करना आवश्यक है। महिला सशक्तिकरण में समाज के समग्र विकास की क्षमता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। यह आंकड़ा ऊंचाई पर पहुंच जाएगा और सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत वर्ष दो हजार बारह से पुराने ए. डी. सी. कार्यालय में महिलाएं स्व-नियोजित होंगी। जिला प्रशासन के सहयोग से यहां दिए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अब तक 22 सौ 27 महिलाओं को स्व-रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है।