उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं का उत्पीड़न एक बहुत ही दुखद मुद्दा है और सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। महिलाएं हमेशा सुरक्षित रहें, इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शशांक मिश्रा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि आज के समय में भारतीय महिलाएं बहुत आगे बढ़ चुकी हैं, कोई भी ऐसा काम नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं। देश के हर नागरिक को महिला का सम्मान करना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से मोहम्मद इमरान ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए, अधिकार मिलने से महिलाएं सशक्त बनेंगी

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रौशन लाल से हुई। रौशन लाल यह बताना चाहते है कि महिलाओं को भी पूर्ण रूप से अधिकार मिलना चाहिए। कानून और समाज दोनों को महिलाओं को अधिकार देना चाहिए ताकि महिलायें भी आगे बढे। सभी लोगों को महिलाओं के प्रति जागरूक होना चाहिए। महिलाओं को अधिकार मिले जिससे उनके जीवन में किसी भी प्रकार का समस्या नहीं आए । अगर वह आत्मनिर्भर बनेगी तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा और तरक्की करेगा।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हुई। ये बताते है कि महिलाओं के लिए बनाया गया कानून सही है। महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। महिलाओं में जागरूकता आ रही है। भूमि का अधिकार महिलाओं को मिल रहा है

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से मोहम्मद इमरान की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आनंद से बात कर रहे है। ये बताते है कि सरकार जो नियम बनाती है,वो अच्छे से नहीं चल रहा है। सरकार को महिलाओं को आगे लाना चाहिए ताकि वो आगे बढ़ कर क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। जैसे अगर महिला प्रधान बनती है तो उनके जगह पुरुष काम करता है। तो ऐसा नहीं होना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नवीराम से हुई। नवीराम यह बताना चाहते है कि महिलाओं के नाम से जमीन होना चाहिए। सरकार द्वारा जो महिलाओं को जमीन में अधिकार हेतु क़ानून बनाए है उसमे कोई गलती नहीं है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से मोहम्मद इमरान की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनिल मौर्या से हुई। अनिल मौर्या यह बताना चाहते है कि सरकार ने जो कानून बनाया है उसका कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो कानून बनाया गया है उसका पालन किया जाना चाहिए तभी महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिल सकता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से विजय पाल चौधरी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रदीप से हुई। प्रदीप यह बताना चाहते है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए और उनके परिवार को भी शिक्षित होना चाहिए। महिलाओं को जमीनी हक़ मिलना चाहिए जिससे उनका आत्म सम्मान बढ़ेगा और उनको रोजगार भी मिल सकता है। सरकार द्वारा उद्योग लगाए जायेंगे तो उनको काम मिलेगा।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुईं। श्रोता यह बताना चाहते है कि भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। महिला अगर नौकरी पर जाते है तो सरकारी या प्राइवेट जॉब वाले उनको शोषण करते है।