उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से हुई। महिला शिक्षित होगी तो ही आगे बढ़ेगी। मेहनत कर के वो रोजगार कर रही है। शिक्षित रहेगी तब ही भूमि अधिकार मिलेगा

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से ओम नारायण की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण से हुई। किरण यह बताना चाहती है कि महिलाओं को आगे बढ़ने नहीं दिया जाता है। इसका मुख्य कारण है अशिक्षित होना। अगर वह शिक्षित होती तो अपने अधिकारों के सम्बन्ध में जान पाती।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गोबिंद कुमार से हुई। गोबिंद कुमार यह बताना चाहते है कि आज के समय में महिलाओं का पूरा अधिकार है। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं आज आगे जा रही है। भूमि पर महिलाओं का भी अधिकार होना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से अरबिंद श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ॐ ओम नारायण से हुई। ओम नारायण यह बताना चाहते है कि महिला अगर शिक्षित होगी तभी अपने अधिकारों के सम्बन्ध में जान सकेगी। महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। वह किसी बैठक में भी नहीं जा सकती है। वह अपने अधिकारों को भी नहीं समझ पाती है। महिला को पुरे तरीके से आज़ादी देना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नितिन चौधरी से हुई। नितिन चौधरी यह बताना चाहते है कि सरकार ने समय-समय पर भूमि अधिकारों में संशोधन किया है। पहले पति के मृत्यु के बाद उसके बच्चों के नाम जमीन होती थी। उसके बाद संसोधन किया गया और उसमे महिला का नाम जोड़ा गया। उसके बाद भी संसोधन किया गया और विधवा का नाम भी जोड़ा गया।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से मोहम्मद इमरान की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुरेंद्र नाथ द्विवेदी से हुई। सुरेंद्र नाथ द्विवेदी यह बताना चाहते है कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए और भूमि उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने व्यवस्था की है कि अगर महिलाओं के नाम पर जमीन खरीदी जाती है तो रजिस्ट्री में पांच प्रतिशत स्टाम्प शुल्क में छूट होगी। लोगों को जमीन खरीदने के लिए आगे आना चाहिए और इस तरह से महिलाएं जमीन की मालिक बन सकती हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से मोहम्मद इमरान , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उन्होंने छात्राओं से बात की जिसमे छात्राओं ने बताया कि आज वह किसी भी मामलों में पुरुषों से पीछे नहीं है। महिलाओं को भी जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। सरकार को महिलाओं के सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से कृष्णा द्विवेदी , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिंस मिश्रा से हुई। प्रिंस मिश्रा यह बताना चाहते है कि महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए। जिससे समाज आगे जा सके। सरकार को तरह - तरह के योजनाएं लाने चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद फैज़ान से हुई। मोहम्मद फैज़ान यह बताना चाहते है कि पुरुष के जैसा ही महिला को अधिकार दिए गए है। महिला शिक्षा में आगे बढ़ रही है। वह कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। उनको नौकरी भी मिल रही है। पहले उनको शिक्षा नहीं दिया जाता था लेकिन अब उनको शिक्षा दिया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से कृष्णा द्विवेदी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से एहसान अली से हुई। एहसान अली यह बताना चाहते है कि सरकार को लखपति दीदी या अन्य योजनाएं लागू करना चाहिए। कई तरह के योजनाएं तो आती है लेकिन महिलाओं तक नहीं पहुँच पाते है। सरकार को महिलाओं के साथ मीटिंग करने चाहिए जिससे उनके उत्थान हो सके।