मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी कम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाए जाने के प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। जिले में अब तक सृजित मानव दिवसों में महिलाओं की भागीदारी बामुश्किल पहुंच पाई है। रोजगार देने के उद्देश्य से संचालित मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार का जोर है। नियमों की माने तो महिलाओं को उनके आरक्षण के हिसाब से रोजगार दिया जाना चाहिए। कहने का मतलब यह है कि कम से कम 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए। मनरेगा के संचालन के लिए जारी नियम और कानून का पालन जिले में सार्थक होता नहीं दिख रहा है।