उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से सकीना ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि राजीव की डायरी पर मुद्दा उठाया गया है लड़कियों की शिक्षा और बढ़ता यौन शोषण ,तो यह हकीकत है कि भारत जैसा देश मे यह बड़े पैमाने पर प्रतिदिन हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा होना यह बहुत दुखद की बात है क्योंकि हम जब लोगों को शिक्षित करते हैं तो लोग शिक्षित होते हैं। तो उनको हम सभ्य मानते हैं। जहां पर सभ्य लोग निकलते हैं अगर वहीं पर ऐसा घिनौना काम हो तो यह दुखद है। आज शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही तेजी से यह मामला बढ़ता जा रहा है। लड़कियों के यौन शोषण का आए दिन कहीं ना कहीं सुनाई देता है। ऐसा होना नहीं चाहिए क्योंकि विद्यालय शिक्षा एक मंदिर है।इस तरह की घटनाएं बढ़ेंगे तो लोगों का सरकार पर से विश्वास उठता चला जाएगा क्योंकि लड़कियों का यौन शोषण बहुत ही घिनौना काम है।
