उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज से ही नहीं बल्कि प्राचीन काल से पर्यावरण का बहुत महत्व रहा है, क्योंकि प्रकृति का संरक्षण करना मतलब उसका पूजन करने के समान होता है। हमारे देश में पर्वत, नदी, वायु, आग, पेड़ पौधे यह सभी कहीं ना कहीं मानव के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन बढ़ते विकास के कारण इसे लगातार नुकसान पहुंच रहा है। विकास के कारण इसे लगातार नुकसान हो रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन मानवता के स्वास्थ्य का सबसे बड़ा खतरा है। जलवायु प्रभाव पहले से ही वायु प्रदूषण, बीमारी, चरम मौसम की घटनाओं, जबरन विस्थापन, मानसिक स्वास्थ्य पर दबाव और उन जगहों पर बढ़ती भूख और खराब पोषण के माध्यम से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं जहां लोग पर्याप्त भोजन नही ऊगा सकते। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि पर्यावरण संरक्षण में आम जनता का महत्वपुर्ण योगदान है। पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति का महत्वपुर्ण अंग भी है ।आने वाला समय अगर इसी तरह पर्यावरण का दोहन होता रहेगा तो मानव जीवन को ही नुक्सान होगा। छोटे छोटे उपायों से पर्यावरण को बचाया जाना चाहिए। दैनिक कार्यों में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करे। जैविक खेती करें,कीटनाशक ,उर्वरक का प्रयोग कम करे । कम बिजली ,पानी का उपयोग करें। प्रदूषण कप रोकने के लिए जलाऊ लकड़ियों का उपयोग कम करें। अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव सूखे सहित पानी की कमी को बढ़ा रहा है। बाढ़ और गर्मी भी देखने को मिल रही है। जो घरों, स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं और खाद्य आपूर्ति में महत्वपूर्ण जल और स्वच्छता बुनियादी ढांचे और सेवाओं को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जलवायु का वर्णन करने का सबसे सरल तरीका समय के साथ आवश्यक तापमान और वर्षा को देखना है

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पेड़-पौधे मानव जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं।ये न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं बल्कि सभी प्रकार के फल, फूल, जड़ी-बूटियाँ और लकड़ी आदि भी देते हैं।घर के आस-पास पौधरोपण करने से गर्मी ,धूल,आदि की समस्या से बच सकते हैं।मानव उपभोग के लिए पौधे कई चीजें देते हैं। जैसे जलाऊ लकड़ी,फर्नीचर की लकड़ी, दवाएं, कीटनाशक आदि की आपूर्ति करते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति का अंग है, परंतु मानव में अपने स्वार्थ के लिए प्राकृतिक संसाधनों के दोहन की प्रवृत्ति ने पर्यावरण संकट की नई चुनौती को जन्म दिया है। कोविड-19 महामारी ने हमें साफ हवा की कीमत समझा दी है। पर्यावरण संरक्षण के निमित्त आमजन का सहयोग अनिवार्य हो गया है।आज मानव को हरित मानसिकता विकसित करने की आवश्यकता है। दैनिक कार्यों में प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग किया जाए, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। घरों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों को अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया जाना चाहिए। किसान जैविक खेती करें। कम से कम उर्वरक व कीटनाशकों का प्रयोग किया जाए। प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास गमलों में छोटे-छोटे पौधे लगाएं। कम बिजली, कम पानी, कम गैस का प्रयोग कर कोई भी व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रदूषण रोकने के लिए जलाऊ लकड़ी का उपयोग कम करना जरूरी है, जिसके लिए विद्युत शवदाह गृहों का उपयोग करना चाहिए। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए कम दूरी तय करने के लिए साइकिल एवं अधिक दूरी तय करने के लिए सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करें। छोटे-छोटे प्रयास करके भी पर्यावरण को ठीक रखा जा सकता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गर्मियों में मानव शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आने से हीट स्ट्रोक और निर्जलीकरण हो सकता है। साथ ही हृदय,श्वशन और अन्य रोग भी हो सकते हैं। अत्यधिक गर्मी उत्तरी अक्षांशों में आबादी को प्रभावित करने की अधिक संभावना है। जहाँ लोग अत्यधिक तापमान से निपटने के लिए कम तैयार हैं। जलवायु परिवर्तन मानव स्वास्थ्य को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरीकों से प्रभावित करता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।