Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से वीर बहादुर ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पेड़ों को काटा जा रहा है लेकिन उसके स्थान पर वृक्ष नहीं लगाया जा रहा है। ऐसा होना चाहिए कि अगर एक पेड़ काटा जा रहा है तो दूसरे तरह दस वृक्ष लगाया जाए। अभी बलरामपुर में बहुत पेड़ काट रहे है। प्रशासन अगर ध्यान दें तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाए ताकि मानसून चक्र प्रभावित ना हो।
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि युवा पीढ़ी में बेरोजगारी की समस्या अधिक बढ़ रही है। सरकार युवाओं के लिए रोजगार सृजन करने को लेकर गंभीर है और युवाओं में बेरोजगारी के बढ़ते स्तर के बारे में चिंतित है। भारत में युवा बेरोजगारी का कारण कौशल का स्थायी असंतुलन भी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से नीलू पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में लड़कियों को लड़कों से कम पढ़ाया लिखाया जाता है जो की बहुत ही गलत है। महिलाओं को भी पुरुषों के समान शिक्षा का अधिकार है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के मुद्दों से संबंधित विभिन्न सामाजिक संगठनों में महिलाओं के न्यूनतम संख्या लैंगिक असमानता के विकराल रूप को व्यक्त करती है। आर्थिक क्षेत्र में कार्यरत महिला और पुरुष के पारिश्रमिक में अंतर है। औद्योगिक क्षेत्र में प्रायः महिलाओं को पुरुषों के सापेक्ष कम वेतन दिया जाता है। रोजगार, काम और वेतन सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता सुनिश्चित की जानी चाहिए। समानता का सिद्धांत कम प्रतिनिधित्व वाले लिंग के पक्ष में विशिष्ट लाभ प्रदान करने वाले उपायों को बनाए रखने या अपनाने से नहीं रोकेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से श्रीदेवी सोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों के ऊपर लड़कों को प्राथमिकता दी जाती है। इसका प्रमुख कारण है शिक्षा का नहीं होना। शिक्षा नहीं होने के कारण बाल विवाह की प्रथा अभी भी ग्रामीण इलाकों में जीवित है। ऐसा कहा जाता है कि लड़कियां सिर्फ घर का काम करने के लिए होती हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से नीलू ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि अभी भी महिलाओं को जमीन पर पुरुषों की तरह अधिकार नहीं दे रहे है। हक़ के लिए लोगों को आवाज़ उठानी चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि समाज की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए लोग प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे है। नियमित वातावरण पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है जिसमें ग्लोबल वार्मिंग है। जैव विविधता का भारी नुकसान हो रहा है। मानवीय गतिविधि ही पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहा है। प्रदूषण और वनों की कटाई से पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि लैंगिक समानता प्राप्त करना और सभी महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना हम सभी पर निर्भर करता है। जिस तरह से वो अपनी लड़ाई लड़ती है इसमें सभी को प्रोत्साहित करना चाहिए और जागरूक करना चाहिए । हिलाएँ और लड़कियाँ दुनिया की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं और इसलिए इसकी आधी क्षमता का प्रतिनिधित्व करती हैं, लेकिन जो असमानताएँ हर जगह बनी हुई हैं ,महिलाएँ अभी भी विश्व स्तर पर श्रम के क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में लगभग तेइस प्रतिशत कम कमाती हैं और महिलाएँ पुरुषों की तुलना में अवैतनिक हैं। और घरेलू और देखभाल के काम में लगभग तीन गुना अधिक घंटे बिता सकते हैं .
