सीवान. महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के बजाज एजेंसी एजेंसी के समीप सोमवार की देर शाम अपराधियों ने बैंककर्मी को चाकू मार जख्मी कर मोबाइल लूटने का प्रयास किया. जख्मी बैंककर्मी आयुष राज चतुर्वेदी गुठनी थाना क्षेत्र के सेमाटार निवासी हैं. जख्मी को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के संबंध में घायल बैंककर्मी ने बताया कि वह राजेंद्र पथ स्थित अपने मुख्य कार्यालय इंडसइंड बैंक की फाइनेंस शाखा में कागजात जमा करके महादेवा स्थित अपने आवास पर लौट रहा था. इसी दौरान बजाज एजेंसी के समीप चकिया रोड में दो नशे में धुत अपराधियों ने चाकू मारकर उसका कीमती मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया. उसने बताया कि अपराधियों का उसने जमकर विरोध किया और मोबाइल फोन नहीं दिया. हल्ला होने पर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तब अपराधी भाग निकले.

फोन पर रंगदारी व जान से मारने की मिली धमकी सुरक्षा की लगाई कहार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित खाद्य हार्डवेयर वसई से बदमाशों ने फोन पर रंगदारी मांगने वाला ही देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी इस संबंध में उसने थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है माधव थाना क्षेत्र के आंखों के सामने 4 दिनों से मार दिया जाएगा

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के सोहागरा पंचायत के पूर्व मुखिया पति बैजनाथ यादव पर बीते दिन हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी सोहागरा गांव निवासी सुनील यादव बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि पूर्व मुखिया पति बैजनाथ यादव के फर्द बयान पर 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गौरतलब हो कि 31 अक्टूबर को गुठनी बाजार में शिव मंदिर के पास बाइक सवार अपराधियों ने 4 गोली मारकर पूर्व मुखिया को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

तड़प तड़प कर मरता रहा नीलगाय, मुख दर्शक बना रहा वन विभाग आंदर प्रखंड के जमालपुर कोदइला के समीप एक नील गाय वन विभाग की लापरवाही से तड़प तड़प कर आखिरकार अपना दम तोड़ दिया। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों को आंदर के समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने कई बार सूचना दी बावजूद वन विभाग के कर्मी तो पहुंचे लेकिन नीलगाय को तड़पता छोड़ कर चले गए। जिसके बाद कुत्तों ने नीलगाय को अपना शिकार बना लिया। बता दे की पूरी घटना बीती शाम की बताई जा रही है जब एक नीलगाय बुखार से तड़प रही थी वहीं कुछ लोगों ने नीलगाय को तड़पते हुए देखा जिसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज करवाया, और नीलगाय की हालत की सूचना वन विभाग की अधिकारियों को दी।

सीवान. महादेवा ओपी क्षेत्र के कुशवाहा मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिर गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान तरवारा बाजार निवासी मोहन साह का पुत्र रबिस बताया गया. घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था कि बाइपास हाइवे पर हकाम के तरफ से एक युवक बाइक से तेज रफ्तार में जा रहा था. तभी अचानक सामने एक बोलेरो घूम रही थी और अचानक उसकी नजर बोलेरो पर पड़ी और वह अनियंत्रित होकर गिर गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जहां स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सीवान नगर थाना क्षेत्र के रेनुआ शुगर मिल के समीप एक बिगहा भूमि मापी के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संबंध सूत्रों ने बताया किइनमें धर्मेंद्र शर्मा व उनके बड़े भाई शामिल हैं। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि घर के पीछे में एक बिगहा भूमि है। इसके विवाद को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। बावजूद हुसैनगंज सीओ से मापी करवाई जा रही थी । विरोध करने पर दूसरे पक्ष से मिलकर लाठी-डंडे और तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सीवान नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में पति ने पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संबंध में सूत्रों का कहना था महिला थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने बताया कि बीते दिनों शहर के एक मुहल्ले में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ था। इसमें आरोपी पति ने पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। महिला का पैर टूट गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सिवान जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के 2 गांव निवासी रवि शर्मा पिता शंकर शर्मा की सफेद रंग की बोलेरो जो 4 नवंबर करवाते 11:00 बजे तक उनके घर के पास सड़क के किनारे खड़ी थी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी गई है इस संबंध सूत्रों ने बताया कि में बताया गया कि कि 5 नवंबर को सुबह में जब उन्होंने उक्त गाड़ी वहां पर नहीं पड़ा पाया तो काफी चिंतित हो उन्होंने इसको लेकर काफी खोजबीन की लेकिन बोलेरो का कोई अता-पता नहीं चला जिसके बाद उन्होंने इसकी लिखित व पर स्थानीय थाने को लिखित रूप में दे दी है

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के पंचमंदिरा राजेंद्र स्टेडियम के पोछे शादी में जा रही एक महिला का मंगलसूत्र बदमाशों ने छीन लिया। शोरगुल सुनकर स्थानीय लोग मौके पर और एक बदमाश जो नशे में था उसे पकड़ लिया लेकिन दूसरा फरार हो गया। लोगों ने नशेड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के नंदा मुंडा गांव निवासी पिंकी देवी के रूप में हुई है। महिला राजेंद्र स्टेडियम के पीछे किराये के मकान में रहती है। पीड़ित महिला ने बताया कि चचेरे भाई की शादी थी। जो शहर के एक होटल में थी।

दरौदा थाना क्षेत्र के रंगरौली गांव में प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित रंगरौली निवासी मनु राम जेल भेज दिया। इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि थाना क्षेत्र के रंगरौली में नहर के समीप चार नवंबर की शाम मनु राम ने गांव के ही राहुल कुमार की चाकू गोद कर हत्या कर दी थी। आरोपित ने अपनी बहन की भी हत्या कर दी थी। पुलिस के पूछताछ में आरोपित मनु राम ने चाकू मारकर हत्या की बात स्वीकार की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के पैकेट से हत्या में इस्तेमाल हुए चाकू भी बरामद की गई है। ज्ञात हो कि इस मामले में मृतक राहुल कुमार के पिता हरेराम ने थाने में आवेदन देकर मनु राम के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी कराई थी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।