रघुनाथपुर सिसवन मुख्य मार्ग पर नेवारी गांव के पास में असंतुलित होकर एक बाइक चालक गिर गया जिसे गंभीर चोटें लग गई घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था कि बाइक चालक रघुनाथपुर के तरफ से आ रहा था तभी साइड लेने के चक्कर में बाइक चालक असंतुलित हो गया तथा रोड के किनारे जागीरा जा रहे राहगीरों की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया बाइक थाना क्षेत्र का रहने वाला है इसका नाम विजय कुमार है
रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है जहां प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने से उपभोक्ता परेशान हैं तो वहीं दुकानदारों की भी बिक्री प्रभावित हो रही है वही प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में जहां हरी सब्जियां में कोबी 40 से ₹50 प्रति किलो बिक रहे हैं तो वही लव की 20 से ₹30 प्रति पीस बिक रहे हैं परवल 40 से ₹50 प्रति किलो बिक रहे हैं हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी से उपभोक्ता परेशान देखे जा रहे हैं
| हसनपुरा एमएचनगर पुलिस ने बीते रात चोरी की दो बाइक के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है । जानकारी के अनुसार स्प्लेंडर बाइक के साथ तेलकथू के सुरेश यादव तथा जीबीनगर तरवारा के अजित तिवारी को गिरफ्तार किया गया है । जबकि दूसरी बाइक के साथ दो को अफराद से गिरफ्तार किया गया । इनमें महाराजगंज के माघी गांव निवासी मंटू कुमार शर्मा तथा दूसरा गोरियाकोठी के जगरनाथपुर निवासी ऋतिक कुमार पाठक है । थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों बरामद बाइक चोरी की है । पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलकथू में चोरी की बाइक की खरीद - बिक्री हो रही है । इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की ।
पानापुर प्रखंड के बिभिन्न गावों में टोंका फंसाकर एवं मीटर बाइपास के सहारे बिजली का उपभोग कर रहे चार लोगों पर बिजली विभाग के जेई भोला ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है । एवं उन लोगों पर हजारों रुपए का जुर्माना भी लगाया है दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने मेथौरा गांव निवासी नवल किशोर राय पर 26360 रुपए , मुरलीमठ गांव निवासी देवनाथ गिरी पर बकाया एवं जुर्माना सहित 33348 रुपए , चिमनपुरा गांव निवासी नागेंद्र राय पर 13172 एवं चंद्रिका राय पर 13172 रुपए का जुर्माना लगाया है ।उन्होंने आरोप लगाया है कि नवलकिशोर राय बगैर कनेक्शन के कृषि कार्य मे बिजली का उपयोग कर रहे थे जबकि देवनाथ गिरी मीटर बाईपास के सहारे बिजली का उपयोग कर रहे थे विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी कर रहे लोगो मे हड़कंप मचा हैं ।
हिंदी साहित्य के प्रख्यात समालोचक और प्रगतिशील विचारधारा के महान चिंतक जेएनयू के पूर्व व्याख्याता प्रो डॉ मैनेजर पांडेय के आकस्मिक निधन पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में उनके निवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैनेजर पांडेय जी के निधन से हिंदी जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए ।सिसवन थाना क्षेत्र के शुभहता गांव निवासी नरेंद्र सिंह के पुत्री रिम्पी कुमारी, रामगढ़ गांव निवासी मंगनी महतो के पुत्र रामानंद महतो मारपीट की घटना में घायल हो गए।
प्रखंड के मुबारकपुर व महमदपुर गांव के ग्रामीण बंदरों के उत्पात से बेहद आतंकित हैं। मुबारकपुर गांव के लोगों ने बताया कि उत्पाती बंदर खासतौर पर गांव की महिलाओं को बेहद परेशान कर रहे हैं। सैकड़ों उत्पाती बंदरों से परेशान महिलाएं बन्द कमरे के भीतर दुबककर खाना बनाने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि पलक झपकते हीं बनाया खाना लेकर बंदर चंपत हो जा रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रघुनाथपुर सिवान मुख्य मार्ग पर लोक्खीपुर मोड़ के पास में ठोकर से टकराकर एक बाइक चालक असंतुलित होकर गिर गया जिसे गंभीर चोटें लग गई घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था कि बाइक चालक रघुनाथपुर के तरफ से आ रहा था तभी लोकीपुर मोड़ के पास उसकी बाइक एक ठोकर से टकरा गई जिसके कारण बाइक चालक असंतुलित हो गया और रोड के किनारे जागीरा जा रहे राहगीरों की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया बाइक चालक हुसैनगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है
रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान देखे जा रहे हैं क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बंदरों के झुंड के झुंड आकर घर के आसपास लगाए गए पेड़ पौधे एवं साग सब्जी के पौधों को तोड़कर तहस-नहस का बर्बाद कर रहे हैं जिसे ग्रामीणों को नुकसान हो रहा है वहीं ग्रामीणों का कहना था कि घर के ऊपर छत पर रखे हुए अनाज के बोरो को भी बंदरों द्वारा फाड़ कर उसे तहस-नहस का बर्बाद कर रहे हैं वही बंदरों द्वारा किए जा रहे नुकसान से ग्रामीण परेशान देखे जा रहे हैं ग्रामीणों का कहना था कि बच्चों और महिलाओं को देखते हैं बंदर काटने के लिए दौड़ पड़ते हैं
सीवान. मुफसिल थाना क्षेत्र पडड़िया गांव में खेत से पुआल हटाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो , वही इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि दो पक्षों की हमने सामने होने के बाद मारपीट हो गई गयी. इस घटना में एक पक्ष से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां हालत गंभीर बनी हुई है. महिला की पहचान पड़ड़िया गांव निवासी गणेश यादव कि पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अपने हिस्से कि जमीन पर पुआल रखा हुआ था. जिसे पट्टीदारों ने हटाने के लिए बोला. पूछताछ करने के लिए गयी तो तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
