आंदर प्रखंड क्षेत्र में उपभोक्ताओं के अधिक बिजली बिल आने से परेशानी बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि बिजली की लगातार कटौती हो रही है लेकिन बिजली बिल ज्यादा मात्रा में आ रहा है जिससे हम लोगों को देने मे परेशानी हो रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आंदर असांव मुख्य मार्ग पर बारवा गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को आनन-फानन में परिजनों द्वारा सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय नयागांव में राष्ट्रीय महिला दिवस सोमवार को मनाया गयाl उक्त कार्यक्रम में नारी शक्ति पर चर्चा की गईl विद्यालय के शिक्षक सह पूर्व के. आर. पी. श्री नवल किशोर ठाकुर ने अपने वकतव्य में बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत कोकिला आदरणीय सरोजिनी नायडू जी के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष मनाया जाता हैl इनकी जीवनी को स्मरण कर सभी नारियों को उनके विचारों पर चलना चाहिएl विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कु. चौधरी ने भी अपने विचारों को रखाl रसोईया अर्चना सिन्हा ने राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने बातों को रखते हुए बालिकाओं को बताया कि कल की भविष्य आप के हाथों में हैl घर -परिवार की मान -प्रतिष्ठा क़ायम रखने में महिलाओं की ही अहम भूमिका होती हैl शिक्षक भूपेन्द्र कुमार ने भी कहा कि नारी के बिना घर अधूरा है भारत नारी सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास करते हुए नारियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लाई है जिसके कारण आज लड़कियां छोटे से छोटे और बड़े से बड़े पदों पर पहुंचकर कीर्तिमान स्थापित कर रही है हर लोगों को यह समझना होगा कि पुरुष तभी महान हो सकता है जब उसकी एक नारी का सहयोग मिला हो । कार्यक्रम में छात्रा -हंसी कुमारी, ख़ुशी कुमारी, राज नंदनी, सुहानी, खुशबू, राखी, रेखा आदि उपस्थित थीं

Transcript Unavailable.

सोनपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पंचायत के चौसिया के वार्ड संख्या 3 में अज्ञात चोरों ने गृहस्वामी की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर सिकंदर भगत पिता स्वर्गीय राम ईश्वर भगत के घर में सात घर और एक हॉल के ताला तोड़कर घर में रखे तीन अलमीरा को तोड़कर सोने ,चांदी के जेवर ,कपड़ा ,बर्तन सहित ₹300000 से अधिक का सामान चुरा कर चोर फरार हो गया । यह घटना उस वक्त हुआ जब गृह स्वामी नागपुर महाराष्ट्र से 14 माह बाद घर 1 साल 3 माह बाद रविवार को शाम को लौटा तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और घर के सभी दरवाजे के ताला टूटा हुआ है और सभी सामान बिखरा पड़ा हुआ है। यहां तक कि घर में रखे अलमीरा के ताला तोड़कर अलमीरा में रखे सोने-चांदी के अलावा कपड़े से भरे 3 अटैची, इनवर्टर ,3 लहंगा सहित अन्य सामान को चोरों ने चुरा कर फरार हो गया है। इस संबंध हमें पीड़ित ने सोमवार के सोनपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिलते ही घटना स्थल पर लोगो के भीड़ जुट गई । पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटनास्थल पर सोमवार को पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना करते हुए आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर अज्ञात चोरों के खिलाफ पकड़ने के लिए मुहिम तेज कर दी है । इस बात की जानकारी देते हुए गृह स्वामी सिकंदर भगत ने सोमवार को बताया कि उसके घर के दो तल्ला पर से एक खिड़की नुमा स्थल से चोरों ने प्रवेश कर यह घटना का अंजाम दिया है और यह घटना तीन-चार दिन पूर्व की लग रही है क्योंकि चौसिया में ही शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ध्वनि विस्तार बाजे के लेकर अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुसकर तीन लाख से ऊपर के सामान चुरा कर फरार हो गया है। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है वहीं कई ग्रामीणों ने बताया कि थाना क्षेत्र में आए दिन लूट ,छिनतई, चोरी, अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है इतना ही नहीं थाना क्षेत्र में शराब की बिक्री इतनी बढ़ गई है कि यह धंधा खूब फल फूल रहा है और पुलिस सिर्फ शराब पीने वालों को पकड़कर अपनी खानापूर्ति कर रही है। शराब के बड़े बड़े कारोबारी एवं शराब निर्माण कर्ताओं के ऊपर शिकंजा कसने में सोनपुर पुलिस विफल साबित हो रही है ।