सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में साइबर गिरोह का सदस्य कहीं ना कहीं भोले भाले जनता की बहला- फुसलाकर उसका एटीएम कार्ड लेना या पिन कोड की जानकारी हासिल करना या आधार कार्ड का नंबर लेकर वैसे भोले-भाले जनता के खाते से पैसा निकालकर चकमा दे रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
पानापुर (सारण) : पानापुर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में झुलसकर मृत जाकिर का शव दोपहर जैसे ही उसके गांव मुड़वा पहुँचा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया. पत्नी हुलसुम बीबी के अलावे 17 वर्षीय जावेद, 12 वर्षीय दिलशाद, 8 वर्षीय महमद्दीन एवं तीन वर्षीय पुत्र मासूम के करुण चीत्कार से उपस्थित हर किसी की आंखे नम हो जा रही थी. मालूम हो कि बुधवार की दोपहर मुड़वा गांव निवासी निजामुद्दीन मियां के घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी थी जिसमें घर के अंदर सो रहे निजामुद्दीन का 40 वर्षीय पुत्र जाकिर हुसैन गंभीर रूप से झुलस गया था. पीएमसीएच पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. इस बीच अंचल कार्यालय द्वारा पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से 9800 रुपये की राशि उपलब्ध करायी गयी . जिला पार्षद रत्नेश भाष्कर, मुखिया जलेश्वर मांझी सहित अन्य प्रतिनिधि पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी मदद मुहैया कराने में जुटे हैं ।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
ट्रेन से 10.68 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार सोनपुर- ट्रेन से अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने बुधवार के दिन बताया कि गाड़ी संख्या 11123 डाउन के कोच संख्या एस 3 में एक व्यक्ति विमल कुमार पिता हरदेव राय घर सिरदिलपुर वार्ड नंबर 3 थाना पटोरी जिला समस्तीपुर निवासी ने एक काले रंग के पिट्ठू बैग जिसमें 08 पीस रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की प्रत्येक की मात्रा 750 एमएल एवम् 26 पीस बंटी वोदका प्रत्येक में 180 एमएल के साथ दिघवारा एवम् सीतालपुर स्टेशन के मध्य पकड़ा गया। बरामद कुल शराब की मात्रा 10.68 लीटर एवम कुल कीमत 8480/ रूपये है।
Transcript Unavailable.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक 2023 की प्रथम दिन मंगलवार के बनाए गए सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए परीक्षार्थी के साथ उसके अभिभावक भी काफी बेचैन दिखे। कोई मोटरसाइकिल तो कोई टेम्पू तो कोई अन्य वाहनों से अपने-अपने घर से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए बेचैन दिखे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सिवान जिला के आंदर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अम्बे ने बताया कि इन दिनों एक डीलर की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में जो डीलर दिख रहे हैं वह कहीं और का नहीं बल्कि आंदर प्रखंड क्षेत्र के पतार पंचायत के पतार गांव के मिंटू कुमार है। और यह अपने कोटा के द्वारा 4 किलो अनाज ही उपभोक्ताओं को देते हैं।यह हम नहीं बल्कि यह डीलर साहब खुद कह रहे हैं जो आप वायरल वीडियो में देख भी सकते हैं। डीलर साहब इतना ही नहीं वह वीडियो में यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि पूरे बिहार में 4 किलो ही राशन मिलता है। और इससे ज्यादा चाहिए तो ब्लॉक में जाकर बात कीजिए। हम तो 4 किलो अनाज ही देंगे। इसके साथ ही उन्होने कहा है कि यहां जो आता है वह कानून नहीं बात करता। बल्कि बाहर से पता करके आता है। हालांकि सबको पता है कि भारत सरकार द्वारा मुफ्त में 5 किलो अनाज तथा पैसे से 5 किलो अनाज देना है। बावजूद देखिए राशन डीलर की दबंगई देखने को मिल रही।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
