सिवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में छठ पूजा को लेकर जगह-जगह पर मिट्टी के बने हुए बर्तनों की दुकान देखी जा रही है छठ पूजा में मिट्टी के बने हुए बर्तनों का काफी ज्यादा महत्व होता है मिट्टी के बने हुए बर्तनों का छठ पूजा में काफी उपयोग होते हैं वही मिट्टी के बने हुए बर्तनों की दुकानों में तरह-तरह के बर्तन देखे जा रहे हैं प्रखंड के रघुनाथपुर बाजार चकरी बाजार साड़ी बाजार सहित कई बाजारों में मिट्टी के बर्तनों की दुकान जा रहे हैं
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य केदारनाथ पाण्डेय की मृत्यु से शिक्षा जगत के एक युग का अंत हो गया। देवराहा बाबा श्रीधर दास इंटर और डिग्री कॉलेज के संस्थापक सह सचिव श्रीधर दास जी महाराज ने कहा कि श्री पांडे के निधन से शैक्षणिक राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने आजीवन शिक्षक कर्मचारी किसान मजदूरों की लड़ाई लड़ते रहे। सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए निरंतर संघर्ष किए। बसंत कॉलेज बसंत के प्राचार्य विजय कुमार सिंह, डीबीएसडी डिग्री और इंटर कॉलेज, श्रीधर बाबा दरोगा प्रसाद राय इंटर कॉलेज के प्राचार्य और समस्त कर्मियों ने शोक व्यक्त किया।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
सदर प्रखंड सभागार में प्रखण्डस्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के सौजन्य से किया गया। जिसमें प्रखण्ड प्रमुख प्रियंका देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख सदर, उप प्रमुख राजू कुमार चौधरी एवं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी हरिशंकर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी हरिशंकर सिंह द्वारा सम्बोधित करते हुए रबी मौसम 2022 के लक्ष्यों की जानकारी प्रदान करते हुए उसके क्रियान्वयन हेतु तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
सिवान जिले में अलग अलग दो जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र रामनगर मोड़ की है। जहां दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। एक घायल को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी पहचान पीपऊर गांव निवासी संत कुमार तिवारी के पुत्र संजीत के रूप में हुई है जबकि दूसरा चालक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। दूसरी घटना महादेवा पुल की है। जहां दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। घायल युवक की पहचान महादेवा निवासी मोतीलाल यादव के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।
पुलिस को देख कर चोरी की बाइक छोड़कर युवक फरार हो शंकर थाना क्षेत्र के जुड़कर मोड़ के पास पुलिस को देखकर एक चोरी की बाइक को छोड़कर युवक फरार हो गया बता दें कि युवक ने जब देखा कि पुलिस वाहनों की जांच कर रही है जुड़कर मोड से कुछ दूरी पर ही उसने बाइक को लगा दिया और भाई छोड़कर फरार हो गया वहीं पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है क्या या तो वह अन्य चीजों की जांच में पुलिस लगी हुई है।
रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में आज कई जगहों पर भैया दूज मनाया गया जहां पूजा अर्चना करने की उपरांत बहने अपनी भाई की लंबी दीर्घायु आयु की कामना थी वही पकड़ दिक्षित में कब सतीश अक्टूबर को भी भैया दूज कहीं
* हसनपुरा( सिवान )हसनपुरा में भैया दूज का पर्व बुधवार को हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। गाय के गोबर का गोवर्धन बनाकर विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर बहनें यम से भाई की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित हुई। नगर व गांवों में व्रती माताओं व बहनों ने भाई की लंबी के लिए सुबह स्नान आदि के बाद पूजा की थाली तैयार की। थाली में रोली, चावल, मिठाई, नारियल, घी का दिया के साथ घर-आंगन में आटे या चावल से रंगोली बनाया। गोबर से छोटे-छोटे उपले बनाकर उसके चारों कोनों पर रखे गए। दीपक जलाकर बहनों ने भैया दूज की कथा सुनीं। प्रखंड के विभिन्न वार्डो में सुबह महिलाओं ने अपने भाई के लंबी उम्र के लिए गोवर्धन पूजा करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। इसमें विभिन्न मोहल्ले में गोवर्धन पूजा गाय के गोबर से बना कर की गयी। जिसका निर्माण पूजा के एक दिन पूर्व यानी कि छोटी दीपावली के दिन ही कर दिया जाता है।महिलाओं द्वारा रेंगनी के कांटे को अपने जीभ में चुभा कर इस पूजा को सम्पन्न किया गया। फिर इसमें बजरी से पूजा भी की गयी और उस बजरी को कार्तिक गंगा स्नान के पहले तक महिलाएँ अपने भाई को मिष्ठान के साथ खिलाएंगी और भाई उपहार स्वरूप अपने बहन को कुछ भेंट करेंगे।मौके पर सुमित्रा देवी,पुजा कुमारी पुतुल कुमारी खुशी कुमारी सावित्री देवी दुर्गा देवी विमला देवी नंदनी कुमारी आरती देवी पायल कुमारी पूजा देवी काजल कुमारी मुन्नी देवी सहित सैकड़ों महिलाओं ने गोधन कुटी और अपने भाई के लंबी उम्र की कामना की।
परसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाई गोवर्धन पूजा
हुसैनगंज के समाजसेवी अमित सिंह को पचरुखी वार्ड संख्या बनाया गया मीडिया प्रभारी समर्थकों में खुशी की लहर हुसैनगंज के रामपुर के अमित सिंह को जिम्मेदारीयों के क्रम में एक और जिम्मेदारी आज मिलीं। पचरुखी प्रखंड के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों की वार्ड संघ का आज चुनाव हुआ, जिसमें मुझे पद और क्षेत्र से बाहर होते हुए भी मिडिया प्रभारी का दायित्व मिला , जिसे पुरा करने का हम प्रयास करेंगे, प्रखंड क्षेत्र के सभी सम्मानित माननीय वार्ड सदस्यों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं, साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सभी आदरणीय मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
सूर्य ग्रहण के कारण आज नहीं हुई गोवर्धन पूजा हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव में सूर्य ग्रहण के कारण आज गोवर्धन पूजा नहीं हुई बता दे कि दीपावली के 1 दिन बाद ही गोवर्धन पूजा होता है और अगले दिन गोवर्धन पूजा को सभी लोगों के द्वारा मुसलमानों चीजों से गुड दिया जाता है बता दें कि आज गोवर्धन पूजा नहीं हुई क्योंकि आज सूर्य ग्रहण लाकर डेढ़ घंटे तक रहा इसी कारण गोवर्धन पूजा नहीं की जा सकी मौजूद लोगों ने बताया कि कल गोवर्धन पूजा बड़ी धूम-धाम के साथ मनाई जाएगी
