* हसनपुरा( सिवान )हसनपुरा में भैया दूज का पर्व बुधवार को हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। गाय के गोबर का गोवर्धन बनाकर विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर बहनें यम से भाई की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित हुई। नगर व गांवों में व्रती माताओं व बहनों ने भाई की लंबी के लिए सुबह स्नान आदि के बाद पूजा की थाली तैयार की। थाली में रोली, चावल, मिठाई, नारियल, घी का दिया के साथ घर-आंगन में आटे या चावल से रंगोली बनाया। गोबर से छोटे-छोटे उपले बनाकर उसके चारों कोनों पर रखे गए। दीपक जलाकर बहनों ने भैया दूज की कथा सुनीं। प्रखंड के विभिन्न वार्डो में सुबह महिलाओं ने अपने भाई के लंबी उम्र के लिए गोवर्धन पूजा करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। इसमें विभिन्न मोहल्ले में गोवर्धन पूजा गाय के गोबर से बना कर की गयी। जिसका निर्माण पूजा के एक दिन पूर्व यानी कि छोटी दीपावली के दिन ही कर दिया जाता है।महिलाओं द्वारा रेंगनी के कांटे को अपने जीभ में चुभा कर इस पूजा को सम्पन्न किया गया। फिर इसमें बजरी से पूजा भी की गयी और उस बजरी को कार्तिक गंगा स्नान के पहले तक महिलाएँ अपने भाई को मिष्ठान के साथ खिलाएंगी और भाई उपहार स्वरूप अपने बहन को कुछ भेंट करेंगे।मौके पर सुमित्रा देवी,पुजा कुमारी पुतुल कुमारी खुशी कुमारी सावित्री देवी दुर्गा देवी विमला देवी नंदनी कुमारी आरती देवी पायल कुमारी पूजा देवी काजल कुमारी मुन्नी देवी सहित सैकड़ों महिलाओं ने गोधन कुटी और अपने भाई के लंबी उम्र की कामना की।
