सदर प्रखंड सभागार में प्रखण्डस्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के सौजन्य से किया गया। जिसमें प्रखण्ड प्रमुख प्रियंका देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख सदर, उप प्रमुख राजू कुमार चौधरी एवं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी हरिशंकर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी हरिशंकर सिंह द्वारा सम्बोधित करते हुए रबी मौसम 2022 के लक्ष्यों की जानकारी प्रदान करते हुए उसके क्रियान्वयन हेतु तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।