Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सिवान: लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के चौथे दिन मंगलवार की सुबह दरौली प्रखंड क्षेत्र के सरयू नदी स्थित शिवाला घाट, पंचमंदिरा छठ घाट पर जाकर व्रतियों ने सूर्य देव को दूसरा अर्घ्‍य दिया और छठी मैया की पूजा के साथ ही चार दिवसीय पर्व संपन्न हो गया। इस दौरान छठ पर्व के चौथे एवं अंतिम दिन अहले सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए व्रती और उनके परिजन अपने घरों से पूजा सामग्रियों के साथ घाटों पर पहुंचे और पानी में खड़े होकर व्रतधारियों ने सूप, बांस की डलिया में मौसमी फल, गन्ना सहित पूजन सामग्री और गाय के दूध से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख समृद्धि की कामना की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी में दुगोला चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन करता सामाजिक कार्यकर्ता सह राजद नेता चंद्रमा प्रसाद की देखरेख में की गई। जिसमें भोजपुरी के कलाकारों द्वारा चैता का लोकगीत गाकर व्यासों ने अपना जलवा बिखेरा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के द्वारा को ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा सिवान जिले के पूर्व MLC भाजपा नेता व 10 सालों तक कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने वाले मनोज सिंह के द्वारा आज समर्थकों के साथ SDO कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया गया वही नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद समर्थकों ने फूल माला पहनाकर भव्य तरीके से उनका स्वागत किया साथी भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार युवा कोऑपरेटिव बैंक में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करना उनका लक्ष्य है यदि वह चुनाव जीतते हैं तो किसानों के हितों के लिये कार्य होगा।

चैती छठ के मौके पर डुबते सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ,घाटो पर उमड़ी भीड़ हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के छठ घाटो पर चैती छठ के पावन मौके पर छठव्रती पहुंचे व छठी मइया की पूजा अर्चना के उपरांत डुबते सूर्य को अर्घ दिया ,विदित हो कि चैत के इस पावन छठ को सबकी मुरादी पूरी करनेवाला छठ पर्व कहा जाता है जिसमे श्रद्धालुओ की भीड़ छठ घाटो पर पहुंचती है व पूजा अर्चना होती है।

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी, दरौली पंचमंदिर घाट, शिवाला घाट समेत अन्य घाटों पर लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान छठ पर्व के तीसरे दिन सोमवार की शाम सरयू नदी के घाटों पर पहुंचकर व्रतियों ने छठ पूजा किया। इस दौरान व्रती महिलाएं छठ मैया का गीत गाते हुए अपने घरों से घाट पर पहुंची तथा जलाशयों के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पण किया। छठ परमेश्वरी से परिवार की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना कर अधूरे काम को पूर्ण करने के लिए वरदान मांगा। वहीं छठ पूजा को लेकर जगह-जगह पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.