सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी, दरौली पंचमंदिर घाट, शिवाला घाट समेत अन्य घाटों पर लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान छठ पर्व के तीसरे दिन सोमवार की शाम सरयू नदी के घाटों पर पहुंचकर व्रतियों ने छठ पूजा किया। इस दौरान व्रती महिलाएं छठ मैया का गीत गाते हुए अपने घरों से घाट पर पहुंची तथा जलाशयों के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पण किया। छठ परमेश्वरी से परिवार की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना कर अधूरे काम को पूर्ण करने के लिए वरदान मांगा। वहीं छठ पूजा को लेकर जगह-जगह पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
