चैती छठ के मौके पर डुबते सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ,घाटो पर उमड़ी भीड़ हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के छठ घाटो पर चैती छठ के पावन मौके पर छठव्रती पहुंचे व छठी मइया की पूजा अर्चना के उपरांत डुबते सूर्य को अर्घ दिया ,विदित हो कि चैत के इस पावन छठ को सबकी मुरादी पूरी करनेवाला छठ पर्व कहा जाता है जिसमे श्रद्धालुओ की भीड़ छठ घाटो पर पहुंचती है व पूजा अर्चना होती है।
