लोहार कल्याण समिति के द्वारा पटना में हुआ विरोध प्रदर्शन हुसैनगंज के लोहार समाज के लोगों शामिल हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के लोहार समाज के लोग आज पटना के गर्दनीबाग में आयोजित हुए लोहार कल्याण समिति के राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए बता दें कि राज्य स्तरीय इस विरोध प्रदर्शन में सभी जिलों से लोहार जाति के लोग पहुंचे

सिवान: दरौली प्रखंड मुख्यालय में इंकलाबी नौजवान सभा का बैठक सरयां रामपुर में किया गया । इसमें 14 अप्रैल को डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाने पर चर्चा की गयी। इसमें संविधान को बचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में आरवाईए के जिला अध्यक्ष उपेन्द्र साह उपस्थित रहे और इनकी अध्यक्षता में बैठक शुरू की गयी। आरवाईए राज्य परिषद सदस्य जगजीतन शर्मा ने कहा कि आज पूरा देश भाजपा की लूट, झूठ, हिंसा घूणा, बेरोजगारी महंगाई के बोझ तले कराह रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाना अब आसान हो गया है। इसके लिए दिव्यांगों को अब सदर अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ रही है। प्रखंड मुख्यालय में ही दिव्यांगता जांच के लिए शिविर लगाया जा रहा है। वहीं पर जांच के बाद दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। इससे दिव्यांगों को काफी राहत महसूस हो रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: दहेज हत्या से जुड़े मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा की अदालत ने एक ही परिवार के 4 आरोपी सदस्यों को 10-10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी है। अदालत ने प्रत्येक सदस्य पर 25000 रुपए जुर्माना भी लगाया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी उतर के मठिया पर संगीत में श्री राम कथा महायज्ञ को लेकर प्रथम दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में हजारों कन्या एवं महिला श्रद्धालुओ के साथ साथ पुरुषों ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा गाजे-बाजे और घोडो के साथ उत्तर के मठिया से निकलकर गुठनी चौराहा, तेनुआ होते हुए गुठनी बाजार से डमना सती घाट स्थित गंडकी नदी पहुंची,जहां गंगा पूजन के बाद कलश में जल भरा गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के श्रीकलपुर-मेहरौना मुख्य मार्ग पर श्रीकलपुर के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक बड़ी वाहन के क्रॉसिंग के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाइक सहित गड्ढे में गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से गुठनी पीएचसी में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: दरौली पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान केवटलिया निवासी स्वर्गीय भवानी राजभर का पुत्र हरेंद्र राजभर के रूप में हुई है। इस सबंध में थाना अध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की के केवटलिया गांव में छुपाकर अवैध शराब का धंधा चल रहा है मिली सूचना पर पुलिस ने गांव में छापेमारी किया छापेमारी के दौरान एक घर से पुलिस को 105 लीटर देसी शराब बरामद हुआ जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। वहीं इस मामले में गिरफ्तार हरेंद्र राजभर पर मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.