सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के श्रीकलपुर-मेहरौना मुख्य मार्ग पर श्रीकलपुर के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक बड़ी वाहन के क्रॉसिंग के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाइक सहित गड्ढे में गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से गुठनी पीएचसी में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।