पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य वाराणसी दौरे पर 27 फरवरी को कैंट स्टेशन आएंगे। कमेटी के अध्यक्ष राधामोहन सिंह के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम रेलवे की ओर से कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े कार्यो की हकीकत परखेगी। समिति का दौरा फिलहाल एक मार्च तक सम्भावित है। स्टेशन पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सदस्यों की सुविधा के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के अधिकारियों के मुताबिक समिति के सदस्य कैंट, बनारस या फिर अन्य - स्टेशनों का निरीक्षण भी कर सकते न हैं। वहीं, स्टेशनों पर हुए विकास कार्यों नको देख सकते हैं। अधिकारियों के क साथ समीक्षा बैठक तय है।अफसरों ने बताया कि दस सदस्यीय दल में सांसद राधामोहन सिंह के अलावा नौ अन्य सदस्य हैं। इनका खास फोकस रेलवे द्वारा कर्मचारी हित में हो रहे कार्यों की हकीकत परखना है। उधर, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का आगमन होने की सूचना मिलने पर रेल अधिकारी स्टेशनों पर कमियां दूर करने में जुट गए हैं।
प्रधानमंत्री ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उनका संकल्प है कि दिव्यांग आत्मनिर्भर बनें और देश की विकास यात्रा में योगदान दें। ये बातें विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रुद्राक्ष कंवेशन सेंटर में कही। वह आइडिया-सक्षम की ओर से आयोजित एनजीओ कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर विधायक व आइडिया के सीईओ मल्लिकार्जुन इयता ने धन नेटवर्क के वाराणसी चैप्टर को लॉन्च किया। इस दौरान डॉ. उत्तम ओझा, डॉ.संजय पाठक, आरपी सिंह, श्यामलाल पटेल, सुमित श्रीवास्तव, डॉ. योगेंद्र दुबे, अमित श्रीवास्तव, डॉ. योगेंद्र पांडेय, डॉ. गोविंद नारायण सिंह, डॉ.सी. तुलसीदास और शेफाली मिश्रा को सम्मानित किया गया।
बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार में सोमवार से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश और नई सुबह संस्थान, वाराणसी के तत्वावधान में हो रहे दिव्य कला समागम की शुरूआत हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग कल्याण विभाग नरेंद्र कश्यप ने किया। उन्होंने कहा दिव्यांगजन दिव्य शक्ति से परिपूर्ण होते हैं। विकसित भारत के निर्माण में इनकी अहम भूमिका है।
वाराणासी जिले के सेवापुरी विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा महराजपुर में रविवार को श्री लालता प्रसाद सिंह फ्री शील्ड बालीबाल प्रतियोगिता का किया गया भब्य आयोजन।इस राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आजमगढ़,गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर सहित कुल 24 टीमों ने भाग लिया।बालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ रोहनियां के विधायक डॉक्टर सुनील कुमार पटेल ने झण्डा रोहण कर तथा बालीबाल कोर्ट का फीता काटकर बालीबाल खेल का शुभारंभ किया।ततपश्चात बालीबाल ग्राउंड में उद्घाटन मैच खेलने उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की। वही श्री लालता प्रसाद सिंह फ्री शिल्ड बालीबाल प्रतियोगिता के आयोजक नव युवक मंगल दल महराजपुर के अध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि यह बालीबाल प्रतियोगिता लगभग 40 वर्षो से लगातार होता चला आ रहा है।इस बालीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 24 बालीबाल की टीमें प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। वही बालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीवन धारा हॉस्पिटल भदोही और तुलापुर मिर्जापुर के बीच खेला गया।जहां बेहतर प्रदर्शन करते हुए रोचक मुकाबले में भदोही की टीम ने दो एक से मिर्जापुर टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की बालीबाल प्रतियोगिता में समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर जयप्रकश सिंह द्वारा विजेता टीम को ट्राफी और नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।उप विजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। बालीबाल प्रतियोगिता का खेल 25 फरवरी सुबह 10 बजे से शुरू हुआ था जो देर रात लगभग 2 बजे तक चलता रहा। ये रहे मौजूद बालीबाल प्रतियोगिता के दौरान आराजीलाइन ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल,जयप्रकाश सिंह पटेल,रवि कुमार सिंह,अश्वनी कुमार, रामसजीवन सिंह,सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे
काशी कला कस्तूरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम 'जीना इसी का नाम है' में एसिड अटैक सर्वाइवर दिल्ली की शाहीन मलिक ने आपबीती सुनाई। रविवार को हुए ऑनलाइन आयोजन में उन्होंने डॉ. शबनम से साक्षात्कार शैली में संवाद किया। कहाकि अपनी हिम्मत हर हाल में बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहाकि कई लोग एसिड अटैक के बाद टूटने की जगह और - मजबूती से खड़े हुए। ऐसे लोगों से उन युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिये जो छोटी-छोटी परेशानियों से घबराकर खुदकुशी की बात सोचते हैं। शाहीन मालिक ने बताया कि एसिड अटैक से उनका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। एक आंख की रोशनी चली गई, वह टूटने की जगह और मजबूत बन कर उठ खड़ी हुई। शाहीन मलिक ने एसिड अटैक सर्वाइवर के लिए ब्रेव सोल्स फाउंडेशन बनाया।
आज जनपद वाराणसी के चिरईगांव ब्लाक में एवं अन्य ब्लॉक में कुल 126 विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया गया।समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम बनाकर के एवं जिला सहसमनव्यक की टीम बनाकर के कुल 17 टीम बनाकर निरिक्षण कराया गया। जिसमें कुल 25 लोग अनुपस्थित पाए गए। सभी का एक दिन का वेतन अदेय कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय मुरली प्राथमिक विद्यालय खरगीपुर कंपोजिट विद्यालय पुरानपट्टी एवं प्राथमिक विद्यालय tarya का निरीक्षण किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय खरगीपुर में छात्रों के साथ बैठकर मध्यान भोजन भी किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षित किया गया कंपोजिट विद्यालय पुरान पट्टी प्राथमिक विद्यालय खरगीपुर एवं प्राथमिक विद्यालय तरया में रंगाई पुताई ना होने के कारण एवं विद्यालय की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित ना होने के कारण ,हैंड वॉशिंग यूनिट टूटी होने के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को निर्देशित किया गया कि इसको तत्काल सही कर कर फोटो युक्त आख्या प्रस्तुत करें। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प का काम बाकी है और रंगाई पुताई का काम बाकी है यदि 10 मार्च तक अगर उनके द्वारा नहीं कराया जाता है। तो उनका मार्च माह का वेतन आहरित न किया जाए।
क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरपतपुर मे सोमवार को टीबी के रोकथाम के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे अध्यक्षता डा दिनेश कुमार मेडिकल अफसर ट्यूबरक्लोसिस ने की इस अवसर पर उन्होंने कहा की जिस बच्चे या अभीवावक को दो हफ्ते से ज्यादा खांसी हो, शरीर पर गिल्टियां हों, बार-बार बुखार चढ़ता हो, वजन कम हो रहा हो और उसे भूख कम लगती हो तुरंत उसकी बलगम की जांच करवाई जाए, ताकि समय पर उसका इलाज शुरू हो सके। डा दिनेश कुमार ने कहा कि टीबी की दवा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त मिलती है। इस मौके पर प्रदीप कुमार यादव संचित चौबे प्रभात राज मौर्य विनीत कुमार के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक अध्यापक के साथ बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
चौबेपुर वाराणसी दिव्य ज्योति जागृती संस्थान वाराणसी द्वारा चौबेपुर छित्तमपुर गांव स्थित नैपाली भगवती धाम पर हरि कथा का आज प्रथम दिवस जिसमें आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी हरि प्रकाशानंद जी और स्वामी बृहमेश्वरानंद जी ने कहां जीवन में हरि मिल जाए तो जीवन सफल हो जाएगा । मनुष्य का जो तन है बड़े भाग्य से मिला है इसको हमें संसार के विषय विकारों में नहीं गवाना है ।अपितु अपने जीवन को सार्थक बनाना है और सार्थक बनाने के लिए संत की शरण में जाना पड़ेगा श्री रामचंद्र जी भी नवधा भक्ति में प्रथम भगती संतन कर संगा के लिए कहां है तो आप सभी भक्तों को जीवन को सरल बनाने के लिए संत का संघ करना होगा कथा में साध्वी बहनों द्वारा भजनों का रसपान भी कराया गया और श्रोतागढ़ भजन विभोर हो गए कथा में राम जी मौर्य, पवन चौबे,अवनीश दुबे,ग्राम प्रधान अनिल कुमार सिंह,धीरेंद्र पांडेय, जयकुमार चौबे,बालेंद्रनाथ,प्रवीण चौबे,राकेश चौबे,सियाराम यादव,
चौबेपुर वाराणसी नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित ढाका गांव में भारतीय वन्यजीव संस्थान की ओर से सोमवार को ज्ञान गंगा केंद्र का शुभारंभ किया गया।केंद्र का शुभारंभ वन अधिकारी स्वाति ने फीटा काटकर किया। वन्य जीव संस्थान की सुनीता रावत ने बताया डाल्फिन प्वाइंट ढाका स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर के समीप खोले गये ज्ञान गंगा केंद्र का उद्देश्य वैज्ञानिक ज्ञान प्रकाशन सामग्री, पैनल, जलीय जीवों के मॉडल, पेंटिंग ब्रोशर,आदि के माध्यम से जन जन तक जानकारी पहुंचाना है।साथ ही स्थानीय समुदाय में गंगा प्रहरियों के द्वारा अर्थ गंगा के तहत जलज परियोजना कार्यक्रम से जुड़े गंगा प्रहरी, स्वयं सहायता समूह के द्वारा तैयार किये हुए उत्पादों को भी ज्ञान गंगा केंद्र में रखा गया है जिसे अन्य लोग प्रेरित होकर अपने लिए आजीविका सुनिश्चित कर सके। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में नमामि गंगे के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा ,खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी,डा.मयूर ने भी अपने विचार ब्यक्त किये। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानसुमन देवी, शकुंतला देवी,मुन्नी देवी,संगीता देवी,नागेंद्र निषाद, आफताब, भारतीय वन्यजीव संस्थान की टीम मे राहुल यादव,वृजेश मौर्य, इशू वर्मा,अजय मौर्य,संदीप आदि उपस्थित रहे।
चौबेपुर वाराणसी क्षेत्र के ढ़कवां गांव स्थित ममतामयी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने जमकर धमाल मचाया।इस मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त डा एलीजर्सन ने मुख्य अतिथि बतौर कहा कि शिक्षा के साथ साथ संस्कारित शिक्षा आज की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामप्रकाश दूबे ने कहा कि यही बच्चे कल के भविष्य हैं। उन्होंने सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से चर्चा की । सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य ,नाटक, भजन तथा अयोध्या राममंदिर की झांकी प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण पांडेय व संचालन शिवा पांडेय ने किया । धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक ममता पांडेय ने किया।इस मौके पर सांसद चंदौली विद्युत प्रतिनिधि जय प्रकाश पाण्डेय, जिला महामंत्री किसान मोर्चा भाजपा पवन चौबे,बबलू मिश्रा , सत्यनारायण दूबे सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।
