बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार में सोमवार से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश और नई सुबह संस्थान, वाराणसी के तत्वावधान में हो रहे दिव्य कला समागम की शुरूआत हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग कल्याण विभाग नरेंद्र कश्यप ने किया। उन्होंने कहा दिव्यांगजन दिव्य शक्ति से परिपूर्ण होते हैं। विकसित भारत के निर्माण में इनकी अहम भूमिका है।