आज जनपद वाराणसी के चिरईगांव ब्लाक में एवं अन्य ब्लॉक में कुल 126 विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया गया।समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम बनाकर के एवं जिला सहसमनव्यक की टीम बनाकर के कुल 17 टीम बनाकर निरिक्षण कराया गया। जिसमें कुल 25 लोग अनुपस्थित पाए गए। सभी का एक दिन का वेतन अदेय कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय मुरली प्राथमिक विद्यालय खरगीपुर कंपोजिट विद्यालय पुरानपट्टी एवं प्राथमिक विद्यालय tarya का निरीक्षण किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय खरगीपुर में छात्रों के साथ बैठकर मध्यान भोजन भी किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षित किया गया कंपोजिट विद्यालय पुरान पट्टी प्राथमिक विद्यालय खरगीपुर एवं प्राथमिक विद्यालय तरया में रंगाई पुताई ना होने के कारण एवं विद्यालय की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित ना होने के कारण ,हैंड वॉशिंग यूनिट टूटी होने के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को निर्देशित किया गया कि इसको तत्काल सही कर कर फोटो युक्त आख्या प्रस्तुत करें। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प का काम बाकी है और रंगाई पुताई का काम बाकी है यदि 10 मार्च तक अगर उनके द्वारा नहीं कराया जाता है। तो उनका मार्च माह का वेतन आहरित न किया जाए।
