Transcript Unavailable.

आपने एक वाहन पर एक से अधिक फास्टैग ले रखे हैं,या फिर केवाईसी अपडेट नहीं कराया है। तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर सफर करते समय समस्या से बचना है। तो 29 फरवरी तक केवाईसी अपडेट करा लें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपके फास्टैग को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से जुड़े अधिकारी बताते है कि इस बार केवाईसी अपडेट कराने की अंतिमतिथि आगे बढ़ाने को संभावना बेहद कम है, क्योंकि बैंक और फास्टैग वॉलेट सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनियों से जो डाटा मिला है, उसके मुताबिक 31 जनवरी को केवाईसी अपडेट करने की तिथि को एक महीने के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया था, लेकिन इसके बाद से केवाईसी अपडेट कराने वाले लोगों की संख्या में कमी आई। हालांकि, 20 से 31 जनवरी के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने केवाईसी अपडेट कराया। अब अंतिम तिथि को आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद बहुत कम है। काफी संख्या में लोगों ने एक वाहन पर दो या उससे अधिक फास्टैग ले रखें है, जिससे एजेंसियों को कई बार टोल शुल्क काटने में परेशानी होती है।

जिला सहकारी फेडरेशन (डीसीएफ) की प्रबंध समिति के संचालक पद के चुनाव में पांच उम्मीदवारों ने पर्चे वापस ले लिए। उनमें चोलापुर से सर्वेश पांडेय व शैलेन्द्र सिंह, चिरईगांव से विभा मिश्र और पिंडरा से अवधेश व बीरबल शामिल हैं। अब चार पदों पर 28 फरवरी को मतदान होगा। दोपहर एक बजे तक नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन हुआ। नाम वापसी के बाद पिंडरा क्षेत्र से प्रमोद कुमार का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। निर्वाचन अधिकारी व एसीएम (तृतीय) आनंद मोहन उपाध्याय ने बताया कि प्रबंध समिति के 13 पदों में नौ उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है। इस दौरान थानाध्यक्ष कैंट अजय वर्मा व चौकी प्रभारी अतुल मिश्र डटे रहे। डीसीएफ के सचिव अवधेश सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को मतदान सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होगा। वोटिंग के लिए मतदाताओं को परिचय पत्र के रूप में आधारकार्ड लाना होगा

बनारस के सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं 27फरवरी से शुरु हो गयी है।

बाबतपुर से इंदौर के लिए 31मार्च से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान शुरु होगी।

नारायण पूर्व माध्यमिक विद्यालय करिखियांव में 28फरवरी को रोजगार मेला लगेगा।

बनारस में आल इंडिया कल्चरल की ओर से श3अप्रैल को बनारस ड्रामा फेस्ट का आयोजन होगा।

शहर के युवा फिल्मकार पौरुषेय ने दुनिया के सबसे पुराने जीवंत शहर को बिल्कुल नए अंदाज में दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया है। 'ए लवली रिज्यूमे' उनकी ऐसी फिल्म है जो न केवल बनारस की संस्कृति और जीवन शैली को बखूब उकेरती है बल्कि यह भी बताती है कि विविधता में एकता वाली यह धरती दो प्रेम करने वालों की सहगामी बनती है, जातिवादियों भ्रष्टाचारियों की दुश्मन भी है। बनारसी पृष्ठभूमि की यह फिल्म अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफ) के लिए तैयार है। पौरुषेय लिखित और निर्देशित 'ए लवली रिज्यूमे' आध्यात्मिक नगरी काशी का बायोडाटा है। राहुल देवनाथ का संगीत और मनीष लेंसमैन का संपादन लाजवाब है। बालमुकुंद त्रिपाठी, गौरव जोशी, सोनाली शर्मा, उमेश भाटिया, अजय पाठक व मंजरी पांडेय का अभिनय सराहनीय है।

100 मीटर की सड़क पर 10 गड्डे,नगर निगम जलकल विभाग के कार्यों पर लोगो ने जताई नाराजगी