वाराणसी के नरहरपूरा स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में संचालित यूथ फ्रेंडली सेंटर में सिफ्सा और राष्ट्रीय सेवायोजना की तरफ से छात्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। डॉ. रवि रंजन शर्मा ने छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। संयोजन डॉ. शशिकांत यादव ने किया। इस दौरान डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. राजेश झा, डॉ. शिवनारायण, डॉ. विकास सिंह, डॉ. सूर्यप्रकाश आदि रहे।
शहरी क्षेत्र में परिवार नियोजन की सेवाओं, सामग्रियों (कमोडिटी) के प्रति जागरूकता, स्वीकार्यता तथा पहुँच बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इस कार्य में दी चैलेंज इनीशिएटिव पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई) इंडिया संस्था भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। सोमवार देर शाम को मलदहिया स्थित होटल में परिवार नियोजन कमोडिटी (सामग्री) पर दवा विक्रेता समिति के प्रतिनिधियों तथा दवा व्यापारियों के संग कार्यशाला का आयोजन पीएसआई इंडिया के सहयोग से किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा परिवार नियोजन की सामग्री के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने से संबन्धित पोस्टर और हैंडबिल का विमोचन किया गया। इस मौके पर औषधि निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य परिवार नियोजन सामग्री के डाटा संकलन को और अधिक प्रभावी बनाया जाना तथा इसकी सेवाओं के प्रति शहरी क्षेत्र में जागरूकता, स्वीकार्यता तथा पहुँच को बढ़ाना है। परिवार नियोजन के साधनों को लाभार्थियों को उपलब्ध कराने में फार्मेसी का काफी महत्वपूर्ण योगदान है। सिटी हेल्थ इण्डिकेटर के लिए परिवार नियोजन के डाटा की अत्यधिक आवश्यकता होती है, जिसमें परिवार नियोजन के सरकारी एवं निजी क्षेत्र (फार्मेसी) का डाटा काफी महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए दवा विक्रेता समिति के साथ ही सभी थोक-खुदरा दवा व्यापारियों को एक साथ आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि केमिस्ट के जरीए गर्भ निरोधक साधनों के लिए ग्राहकों को परामर्श देने और साधनों के प्रति समझ बढ़ाने के लिए यह अच्छी पहल है। उन्होंने संस्था के प्रतिनिधि को भी आश्वासन दिया कि केमिस्ट समिति और उसके सभी सदस्यों से हर तरह का सहयोग मिलेगा। कार्यशाला में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एचसी मौर्य ने कहा कि प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति शहरी क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। साथ ही खुले तौर पर दिये जाने वाले गर्भनिरोधक साधनों के लिए ग्राहक के साथ केमिस्ट को भी समझ और गोपनीयता रखना जरूरी है। प्रचार-प्रसार इतना आकर्षक न हो कि ग्राहक उससे प्रभावित होकर तुरंत उपयोग करने लगे। इसके लिए सबसे पहले समझ बनाना जरूरी है जिससे उसके सामाजिक जीवन पर गलत प्रभाव न पड़े। दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार और सचिव संजय सिंह ने कहा कि कंडोम, आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली, प्रेगनेंसी किट को लेकर ग्राहकों में अब भी झिझक है, इसको दूर करने में केमिस्ट अहम भूमिका निभा सकते हैं। पीएसआई इंडिया की सिटी प्रोजेक्ट मैनेजर कृति पाठक ने बताया कि परिवार नियोजन और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की बैठकें आयोजित करने की जरूरत है। परिवार नियोजन में स्टॉकिस्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। स्टॉकिस्ट के पास मेडिकल स्टोर एवं हर समुदाय के लोग दवा लेने के लिए आते हैं। ऐसे में उनको परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया जाए तो इसके बेहतर परिणाम आ सकते हैं। सरकार का फोकस भी परिवार नियोजन पर है, जिसमें जागरूकता के लिए समिति, सदस्य व सभी दवा व्यापारियों की भी अहम भूमिका है। कार्यशाला में डिप्टी सीएमओ डॉ एचसी मौर्य, औषधी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह व संजय दत्ता, अध्यक्ष दिनेश कुमार, महामंत्री संजय सिंह, पीएसआई इंडिया से कृति पाठक और अखिलेश एवं समिति के सभी सदस्य व दवा व्यापारी मौजूद रहे।
काशी में काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में सेवा बहाली के लिए तदर्थ शिक्षकों ने लगाई अर्जी जनपद प्रतापगढ़, सुल्तानपुर,अंबेडकरनगर ,जौनपुर वाराणसी, आजमगढ़, रायबरेली, गोरखपुर प्रयागराज,बस्ती ,बहराइच बलरामपुर, बाराबंकी ,गोंडा लखनऊ अयोध्या अमेठी बलिया समेत 27 जनपदों के हजारों की संख्या में तदर्थ शिक्षको ने आज काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में मुख्यमंत्री को संबोधित अपना प्रत्यावेदन मंदिर के मुख्य पुजारी को दिया तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति के संरक्षक रमेश प्रताप सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र सिंह के नेतृत्व में दशाश्वमेध घाट पर प्रदेश के सभी तदर्थ शिक्षक इकट्ठा होकर शांतिपूर्वक मानव श्रृंखला निकालकर हर हर महादेव, हर हर मोदी घर घर योगी, बाबा से है यही पुकार तदर्थ शिक्षकों की करो सेवा बहाल, आदि का नारा लगाते हुए बाबा के दरबार में सेवा बहाली की अर्जी लगाई संरक्षक रमेश प्रताप सिंह का कहना है सदन में यशस्वी मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि प्रदेश के तदर्थ शिक्षकों को बहुत ही जल्द सरकार राहत देगी लेकिन धनतेरस के दिन 9 नवंबर 2023 को शासन द्वारा एक शासनादेश जारी करते हुए 17 महीने का अवशेष वेतन देते हुए वर्ष 1993 से लेकर अद्यतन राजकोष से वेतन प्राप्त कर रहे लगभग 5 हजार तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर असंवेदनशील निर्णय लिया है हम सभी तदर्थ शिक्षकों का विश्वास है कि बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ हम सभी की अर्जी स्वीकार करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी से हम सभी तदर्थ शिक्षकों की सेवाए बहाल करवाएंगे
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। अयोध्या में श्री राम मंदिर जाने से पहले हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन करने की परम्परा है। ऐसे में हर किसी की इच्छा होती है कि वह हनुमान जी का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। परन्तु कुछ श्रद्धालु चाहकर भी दर्शन नहीं कर पाते। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे श्री हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। उक्त जानकारी वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग और श्री हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम के संकटमोचन सेना ट्रस्ट के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत देश के किसी भी कोने में रह रहे श्रद्धालु स्पीड पोस्ट से श्री हनुमान गढ़ी मंदिर का प्रसाद मँगा सकते हैं। इसके तहत अपने नजदीकी डाकघर से मात्र ₹ 251 अथवा ₹ 551 का ई-मनीआर्डर उप पोस्टमास्टर, अयोध्याधाम-224123 के नाम भेजना होगा। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाएगा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
