आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ई.रमा शंकर सिंह पटेल ने कहा कि जहां एक ओर यूपी में बेरोजगारी दर निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं, तो वही दूसरी ओर बमुश्किल निकल रहीं भर्तियों के परीक्षाओं के पेपर भी लीक हो जा रहे हैं। साथ ही नकल माफिया भी सक्रिय हों जाते हैं। यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा 17 - 18 फरवरी को आयोजित हुए थी। जिसका पेपर लीक हो गया । कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों परीक्षार्थियों के मेहनत पर पानी फिर गया हैं।
पलही पट्टी स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के संचालक पर मनबढ़ों द्वारा बीते गुरूवार 22 फरवरी को जानलेवा हमला किया गया। जान से मारने की नियत से किए गए हमले में स्कूल संचालक लाल बहादुर प्रजापति का दोनों हाथ व पैर टूट गया, संवेदनशील अंगों पर भी भीषण हमला कर अधमरा कर दिया गया। इस प्रकरण में चोलापुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर औपचारिकता पूरी करने का आरोप लगाया हैं।
बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में तीन दिवसीय दिव्य कला समागम शुरू हुआ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने समागम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व और सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के दिव्यांगजनों को नई दिशा मिल रही है। राज्यमंत्री ने प्रदेश भर से आईं लगभग 40 स्वैच्छिक संस्थाओं से जुड़े दिव्यांगजनों के हस्त निर्मित उत्कृष्ट उत्पाद व बुक स्टाल की प्रदर्शनी देखी, उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने दिव्यांगजनों में 230 सहायक उपकरण (ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, स्मार्ट केन, एमआर किट आदि) का वितरण किया। राज्यमंत्री ने बचपन डे केयर सेन्टर के दिव्यांग बच्चों को यूडीआईडी कार्ड एवं रेलवे पास प्रदान किया। मफतलाल फाउंडेशन के तहत अमरावती बहुउद्देशीय दिव्यांग विकास संस्थान में सिलाई सीख चुकीं 42 दिव्यांग महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया। दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य उत्कृष्ट कार्य करने वाली सात समाजसेवी संस्थाओं और दिव्यांगजनों को स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र दिया।
स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में पीएसआई के सहयोग से आयोजित हुई बैठक तत्वाधान
गर्भनिरोधक साधनों की पहुंच डाटा संकलन व जागरूकता बढ़ाने को मांगा सहयोग
बड़ागांव और चोलापुर के अधीक्षक का जननी सुरक्षा योजना में भुगतान पूरा न होने पर रोका वेतन
पीएम स्वनिधि योजना का लाभ हर गरीबों तक पहुंच रहा है। हर गरीब तख्ते के लोग पीएम स्वनिधि योजना पाकर काफी खुश हैं अब किसी भी गरीब को बिचौलियों के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता है। प्रधानमंत्री ठेला पटरी व्यवसाईयों के बारे में काफी सोचते रहते हैं और समय-समय पर उनसे बात भी करते रहते हैं उनके संसदीय क्षेत्र में जो लोग गरीब थे उन्हें पीएम स्वनिधी योजना मिला और प्रधानमंत्री की काफी सराहना कर रहे हैं जब इस संदर्भ में मोबाइल वाणी से बात करते हुए ठेला पटरी व्यवसायी अध्यक्ष शिवनाथ सोनकर ने बताया कि प्रधानमंत्री की योजना हम सभी स्ट्रीट वेंडर को मिल रही है हम लोग प्रधानमंत्री की काफी सराहना और धन्यवाद कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री हम जैसे स्ट्रीट वेंडर को समय-समय पर ध्यान देते रहते हैं पहले हमें बिचौलियों के आगे हाथ फैलाना पड़ता था लेकिन अब प्रधानमंत्री की पीएम स्वनिधी योजना जब से हम सब को मिली है तब से अब हमें बिचौलियों के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता है अब हमें रोजगार मिल रहा है प्रधानमंत्री ने जो सपना देखा था आत्मनिर्भर भारत का अब वह पूरा हो रहा है मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं
*मामले की जांच व दोषियों पर कार्रवाई कि मांग की*
वाराणसी में जल जीवन मिशन योजना तेजी से मूर्त रूप ले रही है। डबल इंजन की सरकार हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाकर हर घर नल तेजी से लगा रही है। सरकार अब तक वाराणसी में लक्ष्य का पचास प्रतिशत से अधिक पाइप लाइन बिछाकर निर्धारित लक्ष्य के आधे से अधिक घरों तक पानी पहुँचा चुकी है। केंद्र सरकार के मार्गदर्शन व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जल्द ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर शत प्रतिशत घरों तक पानी पहुंचाने में जुटी है। आज़ादी के बाद से ही गांवों के लोग पानी की बड़ी समस्या का सामना करते हुए आए। इस योजना के पूरे होने पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की पानी की समस्या का बड़ा समाधान होगा। हर घर नल से जल के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार संकल्पित है। इसके लिए सरकार धरातल पर तेजी से काम कर रही है। जल जीवन मिशन के सहायक अभियंता शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के अंतर्गत वितरण प्रणाली में 8407 किलोमीटर की पाइप बिछाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके सापेक्ष 4584 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। साथ ही 302490 घरो में नल लगाए जाने के सापेक्ष 1,55,725 घरों में लगाए जाने की उपलब्धि प्राप्त की जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई दशकों से पीने की पानी की गंभीर समस्या रही है। पानी लेने के लिए ग्रामीणों को दूर जाना पड़ता था। भाजपा की डबल इंजन की सरकार इनकी मुश्किलों को दूर करने के लिए मिशन की तरह काम कर रही है और जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल उपलब्ध करने के बेहद करीब है।
शिवपुरी में दिखेगी काशी की संस्कृति आने वाले समय में शिवपुरी स्टेशन का मुख्य भवन मंदिर सरिखा दिखेगा यहां स्टेशनों से उतरने वाले यात्रियों को काशी की पौराणिकता और संस्कृति की झलक दिखेगी वही बाबतपुर लोहता व व्यास नगर स्टेशनों पर भी यात्री ऐतिहासिकता व स्थानीयता को समेटे हुए इनका बदला स्वरूप देख सकेगा प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन के तहत स्टेशनों का पुनर विकास कार्य वर्चुअल शुभारंभ किया पीएम ने शिलान्यास कार्यक्रम के बाद शिवपुर स्टेशन का आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालु ने शिलापट का अनावरण कर औपचारिक शुभारंभ भी किया स्वागत करते हुए कैन्ट स्टेशन निर्देश गौरव दीक्षित ने कहा कि अमृत भारत स्टेशनों को सिटी सेंटर बनाने की भी योजना है ।
