किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत डोरिया गांव में पिछले 3 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के मज़कुरी पंचायत अन्तर्गत असुरा वार्ड 02 मैं 4 दिनों से सोलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया
कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कोचाधामन पंचायत के बोहिता वार्ड संख्या 01 मैं नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खिचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया मांग|
प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया मनोज कुमार ने कोचाधामन के अंचल व प्रखंड कार्यालय समेत प्रखंड स्तरीय कार्यालय का किया निरीक्षण, आम जनता के कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश।_
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र की नरकली हाट स्थित सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मति का कार्य किया जाए|
जिले के सभी कॉलेजों के प्राचार्य के साथ डी0आर0सी0सी0 द्वारा संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। इस बैठक में DRCC द्वारा संचालित योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना(BSCC)के प्रगति पर व्यापक चर्चा किया है।इस बैठक में ज़िला योजना पदाधिकारी आशीष कुमार पांडेय, ज़िला निबंधन एवं परामर्श केंद्र(DRCC)के प्रबंधक कुमार नितिन,सहायक प्रबन्धक अफ़ज़ल काज़मी, सहायक प्रबन्धक, वित्त निगम सरोज सहित ज़िले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रिंसिपल उपस्थित रहे।
Transcript Unavailable.
किशनगंज सदर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज योजना अंतर्गत विकास की रूपरेखा तैयार कर पंचायतों का विकास करने वाला किशनगंज सदर प्रखंड कार्यालय को आज तक अपना भवन नसीब नहीं हो सका है। विकास के दावों के बीच किशनगंज जिले के किशनगंज सदर प्रखंड मुख्यालय के प्रखंड कार्यालय हकीकत में विभागीय उपेक्षा का दंश झेल रहा है।
कोचाधामन प्रखंड के बलिया पंचायत अंतर्गत शीतला जलकर झील को पर्यटन स्थल में विकसित करने के लिए 255.171लाख की राशि स्वीकृत मिलने पर स्थानीय लोगो में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगो ने बलिया पंचायत के शीतला जलकर झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन और बिहार सरकार को धन्यवाद दिया।
किशनगंज- पोठिया के फाला पावर हाउस के नजदीक महानंदा नदी पार करने के दौरान राहगीर के डूबने का मामला, ठाकुरगंज अंचलाधिकारी ओम प्रकाश भगत की निगरानी में तलाशी अभियान जारी, सखुआडाली के गोविंद कुमार का कल शाम से सुराग नहीं
