कोचाधामन प्रखंड के बलिया पंचायत अंतर्गत शीतला जलकर झील को पर्यटन स्थल में विकसित करने के लिए 255.171लाख की राशि स्वीकृत मिलने पर स्थानीय लोगो में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगो ने बलिया पंचायत के शीतला जलकर झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन और बिहार सरकार को धन्यवाद दिया।
