किशनगंज सदर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज योजना अंतर्गत विकास की रूपरेखा तैयार कर पंचायतों का विकास करने वाला किशनगंज सदर प्रखंड कार्यालय को आज तक अपना भवन नसीब नहीं हो सका है। विकास के दावों के बीच किशनगंज जिले के किशनगंज सदर प्रखंड मुख्यालय के प्रखंड कार्यालय हकीकत में विभागीय उपेक्षा का दंश झेल रहा है।