बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफजल ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत सोन्था पंचायत के मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण ने किया जल्द से जल्द सड़क को कालीकरण करने की माँग की है।

बहादुरगंज थाना क्षेत्र के एलआरपी चौक पर अब्दुल हकीम किराना दुकान में चोरी करते रंगे हाथों युवक गिरफ्तार, लोगों ने जमकर की पिटाई और फिर पुलिस के हवाले किया।

माननीय अध्यक्षा,जिला परिषद,किशनगंज,श्रीमती नुदरत महजबीं जी आज जिला पदाधिकारी महोदय से उनके चेंबर में मिली और जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराई। खासकर विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नदी कटाव पर ध्यान आकर्षित कराई।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत सेहनगाँव के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नाला बनवाने का दिया आस्वासन।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत तेघरिया पंचायत के महमूद चौक मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।

बिहार राज्य के पटना: आज बिहार विधानसभा में अल्पसंख्यक कल्याण समिति का शिक्षा विभाग के साथ विभागीय बैठक रखा गया था। जिसमें शामिल हुए कोचाधामन विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल जनाब अल्हाज इजहार असफी साहब। बैठक में शिक्षा से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दौं पर विशेष चर्चा हुई।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड से शायक अफज़ल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है किकिशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के अन्तर्गत बीरपुर पंचायत के बीरपुर वार्ड संख्या 06 मे नाला का बहुत ही खराब स्थिति है ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नाला साफ सफाई की माँग किया है

बिहार राज्य के किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत टिटिहा के ग्रामीणों ने जल जमाव से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द जल जमाव का समाधान निकालने का दिया आश्वासन

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर हाट स्तिथ सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द से जल्द सड़क मरम्मति का कार्य किया जाए।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कोचाधामन पंचायत के कोचाधामन गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है