किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत मज़कुरी के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के असुरा जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत भगाल गांव में पिछले 6 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत नरकली के ग्रामीणों ने समुदायक सौचालय से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द सौचालय बनवाने का दिया आस्वासन।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के मज़कुरी पंचायत अंतर्गत लायतोर वार्ड नo 02 मैं पिछले 5 दिन सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत अनारकली के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन
बिहार के दर्जनभर जिलों के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी, अररिया, दरभंगा, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, शिवहर, सीतामढी, सुपौल के लिए येलो अलर्ट।
बिहार में बारिश के दौरान गिरे ठनका ने 10 जिलों में 25 लोगों की जान ले ली। रोहतास जिले में 6, जहानाबाद - बक्सर में तीन - तीन, गया में दो और औरंगाबाद में एक की मौत हो गई। वहीं, पूर्वी बिहार में 10 लोग वज्रपात की चपेट में आ गए हैं।
बिहार राज्य के पटना विश्वविद्यालय में डिग्री कोर्स में दाखिला जारी, 1100 सीटों पर एडमिशन के लिए 6 और 7 जुलाई को दोबारा खुलेगा यूनिवर्सिटी का पोर्टल, नामांकन से वंचित छात्र कर सकेंगे आवेदन, 9 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी, 11 और 12 जुलाई को चयनित छात्र लेंगे दाखिला, 14 जुलाई से नया सत्र होगा शुरू, कुलपति प्रोफेसर गिरिश कुमार चौधरी ने दी जानकारी
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत हिम्मतनगर पंचायत के धुमसल मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।
