बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के बीरपुर हाट स्तिथ सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द से जल्द सड़क मरम्मति का कार्य किया जाए।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बलिया पंचायत के आलमनगर में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के किसी भी नल में नही आ रहा है पानी। पंचायत के लोगों की माँग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मोधो पंचायत के चुनामारी वार्ड संख्या 07 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफजल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बिहार राज्य के कशनगंज जिला से सामुदायिक संवाददाता शायक अफजल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड के हिम्मतनगर पंचायत अंतर्गत मोहम्मदपुर वार्ड नo 03 मैं पिछले 7 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब है ग्रामीणों ने इसकी सूचना वार्ड सदस्य को दी पर वार्ड सदस्य ने कुछ ध्यान नहीं दिया सभी ग्रामीण ने किया लाइट को ठीक करने की माँग।

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत सराय के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफज़ल मोबाइल वाणी के ,माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत डेरामारी पंचायत के मोहरमारी जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफजल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बहीकोल गांव में पिछले 4 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत बगलबाड़ी के ग्रामीणों ने समुदायक सौचालय से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द सौचालय बनवाने का दिया आस्वासन।

किशनगंज- पहाड़कट्टा थाना पुलिस ने शराबबंदी अभियान के दौरान दो लोगों को किया गिरफ़्तार, देसी शराब के साथ कालीचरण और नशे की हालत में तनवीर नाम के पियक्कड़ को किया गिरफ्तार, एसएचओ सुनील कुमार ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा

उत्तर दिनाजपुर जिले में पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद भी विवाद जारी है। जगह जगह से बमबाजी और फायरिंग की खबरें आ रही है। शनिवार को चुनाव के दौरान हिंसक झड़प में तीन की मौत और दर्जनभर लोग ज़ख़्मी हुए थे। उधर चाकुलिया के बेलन पंचायत में TMC और निर्दलीय प्रत्याशी में मारपीट के बाद गाड़ियों को फूंक दिया गया है। घटना से नाराज लोगों ने चाकुलिया रोड को घंटो तक जाम कर रखा।