बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफजल ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत सोन्था पंचायत के मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण ने किया जल्द से जल्द सड़क को कालीकरण करने की माँग की है।
