आने वाली बहालिया

किशनगंज डीएम श्रीकांत शास्त्री का ठाकुरगंज दौरा हुआ रद। बीती रात क्षेत्र में हुए भारी बारिश के कारण अगले आदेश तक रहेगी स्थगित

किशनगंज:के ठाकुरगंज में डेंगू के बढते प्रकोप को देखते हुए नगर प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर फॉगिंग की गई है।

खबरें फटाफट-23 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.नाला के टूट जाने से सड़क में गंदे पानी का निकासी ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में स्टेशन से प्रखंड जाने वाली मुख्य सड़क पर भात ढाला चौक के समीप नाला के टूट जाने से गंदे पानी का निकास सड़कों पर हो रहा है। लोगों की मांग है कि विभाग द्वारा इसकी तत्काल मरम्मतीकरण हो। 2.बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान ठाकुरगंज प्रखंड में बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन भर उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों के लिए एसी, कुलर व पंखा ही सहारा है। लेकिन बिजली की अनियमित आपूर्ति ने इससे भी लोगों को दूर कर दिया है। शहरी क्षेत्र में भी दिन को कौन पूछे रात में भी बिजली की आंख मिचौली शुरु रहती है। लोगों की मांग है कि बिजली आपूर्ति ज्यादा से ज्यादा की जाए। 3.रूईधासा प्रेमपुल का रेलिंग नहीं होने से लोगों को परेशान किशनगंज शहर के रुईधासा प्रेमपुल के आधा भाग में रेलिंग नहीं लगा हुआ है। रेलिंग नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हालांकि पूर्व में यहां प्रेमपुल के दोनों छोड़ में रेलिंग थी। लेकिन वर्तमान में प्रेमपुल के एक छोड़ के आधे भाग में रेलिंग नहीं लगा हुआ है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

ठाकुरगंज वार्ड नंबर 2 में कलब फील्ड के सामने सड़क पर हो गई बारिश का पानी जमा

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर मुख्य सड़क से हमीद के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के हल्दिखोरा पंचायत अंतर्गत धरमटोला वार्ड नo 08 मैं पिछले 5 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइलवाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया।

पौआखाली थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित राजस्व कर्मचारी के साथ मिलकर जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमे एक नया मामला आया और एक पूर्व का मामला था जिसमे दोनो मामलो का निष्पादन किया गया

अधिक जानकारी के लिए सीमांचल मोबाइल वानी सुन...

किशनगंज जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में लगातार 15 दिनों तक बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले बच्चों का नामांकन रद्द किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिले के सभी सात प्रखंडों के विद्यालयों से सूची मांगी गई थी। जिसमें अलग-अलग प्रखंडो के कुल 161 बच्चों का नामांकन रद्द किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।जिसमें वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों का नामांकन काटा जाएगा।