किशनगंज जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में लगातार 15 दिनों तक बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले बच्चों का नामांकन रद्द किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिले के सभी सात प्रखंडों के विद्यालयों से सूची मांगी गई थी। जिसमें अलग-अलग प्रखंडो के कुल 161 बच्चों का नामांकन रद्द किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।जिसमें वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों का नामांकन काटा जाएगा।
