ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में स्टेशन से प्रखंड जाने वाली मुख्य सड़क पर भात ढाला चौक के समीप नाला के टूट जाने से गंदे पानी का निकास सड़कों पर हो रहा है। लोगों की मांग है कि विभाग द्वारा इसकी तत्काल मरम्मतीकरण हो।

किशनगंज जिले में बीते कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप से लोग जहां गर्मी से बेहाल थे। वही वायरल फीवर के मरीजों से इन दिनों जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है। हालांकि को दिन भर हल्की बारिश से मौसम सुहाना रहा। मौसम के तेवर से बीते कुछ दिनों से सदर अस्पताल में मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है वही बारिश के बीच को भी सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीजों भी जुटी रही।

किशनगंज जिले में डेंगू का दस्तक के साथ डेंगू का प्रसार जारी है। शुरू में दो मरीज उसके बाद बुधवार को 2,वहीं गुरुवार को फिर 2 मरीज की की पुष्टि होने से जिले में डेंगू वायरस से पॉजिटिव मरीजों की संख्या छह हो गयी है।

सीमांचल में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश का सिलसिला जारी। जगह जगह रोड पर पानी लग जाने से आवाजाही में काफी परेशानी और वही किसान मित्रों में खुशी का माहौल

बहादुरगंज प्रखंड के पलासमनी से डीलर तमीज आलम का अपहरण प्लासमनी चौक के निकट घटना को बदमासो ने अंजाम दिया घर वालो ने बहादुरगंज पुलिस को आवेदन दिया पुलिस आपने जॉच में जुटी।

किशनगंज डीएम श्रीकांत शास्त्री का आज का ठाकुरगंज दौरा स्थगित हुआ है। भारी बारिश के वजह से इस जनसंवाद कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। बता दे कि डीएम श्रीकांत शास्त्री का शनिवार को बेसरबाती पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होने वाला था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ठाकुरगंज सीमलवाड़ी में दो पक्षों के बीच सालों से चल रही जमीनी विवाद मुख्य पार्षद ने पंचायती कर मामले का किया निष्पादन जी हां पोऔखाली नगर पंचायत सिमलबाली पंचायत गांव में कई सालों से जमीन संबंधित विवाद चल रहा था

कोचाधामन प्रखंड के मोधौ में उच्च स्तरीय पूल का निर्माण को लेकर पूल निगम के कनीय अभियंता दीपक कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण पूल की लंबाई चौड़ाई और ऊंचाई का माप किया वही ग्रामीन क्षेत्र के लोग मौजूद रहे

बिहार में दरोगा में 12 से अधिक पदों पर होगी भर्ती बिहार में पुलिस भर्ती तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है बिहार में जल्दी SI के कुल 1288 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्दी शुरू कर दी जाएगी इस भर्ती के लिए बिहार सरकार के गृह विभाग ने रोस्टर को मंजूरी दे दी गई है अक्टूबर के महीने में नोटिफिकेशन जारी कर सकती हैं

किशनगंज जिले के ट्यूशन बस्ती में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन जी हां आप बता दें कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर वही स्वास्थ्य मेले का किया आयोजन