पोठिया बीडीओ की अध्यक्षता में कस्बाकलियागंज पंचायत भवन में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।जिसमें स्वच्छता कर्मी, जीविका दीदी,पंचायत के मुखिया सहित सभी वार्ड सदस्य,स्वच्छता पर्यवेक्षक, चिचुअबाड़ी ओपी पुलिस अधिकारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बिहार राज्य के नगर पंचायत बहादुरगंज अंतर्गत झांसी रानी चौक से प्रखंड सह अंचल कार्यालय को जोड़नेवाली थाना रोड की स्थिति बदहाल बनी हुई है।जानकारी के अनुसार बहादुरगंज का थाना रोड प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित नगर कार्यालय, मनरेगा, कृषि, खाद्य, पशुपालन, थाना आदि प्रमुख सरकारी संस्था को जोड़ने के साथ -साथ प्लस टू रसल हाई स्कूल व प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल को जोड़ती है। विगत पांच वर्षों से उक्त पथ जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील होने से लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानी होती है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला के दिघलबैंक प्रखंड के सभी माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों सहित उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में वर्ग नवमी , दशमी,ग्यारहवीं तथा बारहवीं के बच्चों का मासिक जांच परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई हैं।
बिहार राज्य के किशनगंज शहर का मुख्य बाजार नेमचंद रोड, भगत टोली रोड, डेमार्केट सहित अन्य सड़क जर्जर होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क के बीच में जगह-जगह गड्ढा हो जाने से वाहन चालकों को हीचकोले खाने को विवश होना पड़ता है। इस बीच लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है। सड़क जर्जर होने से छोटी बड़ी घटनायें भी घटती रहती है।
सीमांचल मोबाइल वाणी में सीमांचल की 5 बड़ी खबरे सुने अब सुरजापुरी बोली में - कुमार शुभम के साथ।।
किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के धवैली पंचायत के वार्ड नंबर 2 में जल जमा की समस्या से ग्रामीण परेशान
किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के धवैली पंचायत के मुखिया श्री उमेश कुमार यादव क्षेत्र मैं सफाई को लेकर निकला really
किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के धवैली पंचायत के वार्ड सदस्य शकील आलम क्षेत्र भ्रमणकर सुना ग्रामीणों का समस्या
किशनगंज में पदस्थापित जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री का तबादला हो गया है। अब किशनगंज के नए जिला अधिकारी तुषार सिंगला होंगे। बिहार में कई जिलों के डीएम का तबादला हुआ है। जिसके तहत रोहतास, मुंगेर, जमुई, औरंगाबाद, शिवहर और किशनगंज के डीएम का तबादला हुआ है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के धवैली पंचायत के सरपंच क्षेत्र में भ्रमण सोना समस्या होगा निष्पादन
