किशनगंज शहर के ठाकुरबाड़ी रोड निवासी एक युवक का साइबर बदमाशों ने केवाईसी के नाम पर 4999 रुपये उड़ा लिया। पीड़ित ने साइबर ठगी की लिखित सूचना थाना में पुलिस को दी है।सदर थाना में ठगी की प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है। दिए गए आवेदन के अनुसार 16 अगस्त को केवाईसी के नाम पर कॉल आया। इसके कुछ देर बाद खाते से तीन बार में रुपये गायब हो गए। मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

किशनगंज जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिये जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जिले के सरपंचों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले के कोचाधामन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोचाधामन एवं टेढ़ागाछ के सरपंचों को परिवार नियोजन कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

किशनगंज जिले में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी तेज धूप से गर्मी तो कभी बारिश की वजह से वातावरण में नमी बनी रहती है। मौसम में हो रहे इस परिवर्तन के चलते लोग खासकर छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। मौसम परिवर्तन के कारण बच्चों में सर्दी, खांसी व बुखार अधिक देखा जा रहा है। ऐसे समय में बच्चे को ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक्स आदि से दूर रखें।अगर घर का कोई सदस्य सर्दी-खांसी या बुखार से पीड़ित है तो दूसरे बच्चे भी संक्रमित हो सकते हैं।

किशनगंज जिले के शहरी क्षेत्रों में जाम हो चुके नाले की सफाई की मांग शहरवासियों ने जिला प्रशासन के साथ ही नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से की है। लोगों ने कहा कि नाला के जाम रहने के कारण पानी की निकासी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत भोरा गांव में पिछले 5 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

किशनगंज के सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने बिहार सरकार के पथ निर्मण मंत्री तेजस्वी यादव जो को पत्र लिखकर किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत खगड़ा मझिया, बंगाल बॉर्डर पथ को पथ निर्माण विभाग में अधिग्रहण कर पुल निर्माण के लिए अनुरोध किये थे, जिसके उपरांत अभियंता प्रमुख ने सीमांचल के उपभाग के मुख्य अभियंता पथ निर्माण को पत्र भेजकर कार्यवाई करने को कहा गया है। लोगों ने उम्मीद जाहिर की है कि जल्दी ही सरकार और विभाग पुल निर्माण के लिए सक्रिय होगा और लोगों की समस्या दूर होगी।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपने निज आवास बिरवा में जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने किया जनता दरबार का आयोजन सुनी जनसमस्याएं।

नमस्कार साथियों आप सुन रहे हैं सीमांचल मोबाइल मैं बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता धीरज सिन्हा जैसा की आप सभी को पता है कि हम लोग जलवायु की पुकार अभियान को लेकर लोगों से बात कर रहे हैं इसी कड़ी में आज बात करेंगे बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के अमल जी से तो बताइये आपका नाम क्या है?2. जलवायु परिवर्तन के किस तरह के प्रभाव आपके जीवन में पढ़ रहे हैं?

किशनगंज जिले में शुक्रवार की सुबह से आसमान में बादल छाया रहा।7 बजे से दोपहर 1 बजे तक मूसलाधार तो कभी रिमझिम बारिश होती रही।बारिश से तापमान में कमी आने से मौसम को सुहावना बना दिया है।सुबह से ही आसमान काले बादलों से घिर उठा था।फिर मौसम साफ हुआ फिर हल्की रिमझिम बारिश शुरु हो गयी।

किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इजहार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत बगलबाड़ी के ग्रामीणों ने पुल से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर विधायक ने जल्द पुल बनवाने का दिया आश्वासन|