किशनगंज जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिये जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जिले के सरपंचों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले के कोचाधामन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोचाधामन एवं टेढ़ागाछ के सरपंचों को परिवार नियोजन कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
