किशनगंज के सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने बिहार सरकार के पथ निर्मण मंत्री तेजस्वी यादव जो को पत्र लिखकर किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत खगड़ा मझिया, बंगाल बॉर्डर पथ को पथ निर्माण विभाग में अधिग्रहण कर पुल निर्माण के लिए अनुरोध किये थे, जिसके उपरांत अभियंता प्रमुख ने सीमांचल के उपभाग के मुख्य अभियंता पथ निर्माण को पत्र भेजकर कार्यवाई करने को कहा गया है। लोगों ने उम्मीद जाहिर की है कि जल्दी ही सरकार और विभाग पुल निर्माण के लिए सक्रिय होगा और लोगों की समस्या दूर होगी।