किशनगंज शहर के ठाकुरबाड़ी रोड निवासी एक युवक का साइबर बदमाशों ने केवाईसी के नाम पर 4999 रुपये उड़ा लिया। पीड़ित ने साइबर ठगी की लिखित सूचना थाना में पुलिस को दी है।सदर थाना में ठगी की प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है। दिए गए आवेदन के अनुसार 16 अगस्त को केवाईसी के नाम पर कॉल आया। इसके कुछ देर बाद खाते से तीन बार में रुपये गायब हो गए। मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।
