बिहार राज्य के किशनगंज जिला के डीएम ने किशनगंज प्रखंड के दौला पंचायत के मंझौक, पोरलाबाड़ी व बलियाडांगी पहुंचकर महानंदा नदी के कटाव व चल रहे बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों जायजा लिया। फ्लड फाइटिंग कार्य की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर डीएम ने असंतोष जताया। सैंड बैग भरने और तटबंध ढाल में गुणतापूर्ण कार्य नहीं पाए जाने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जतायी।