विरोध के बाद कोल कंपनी की ग्राम सभा रद्द बड़कागांव: हजारीबाग उपायुक्त कार्यालय के द्वारा आम सूचना संख्या 154/रा. के आलोक में मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत गोंदलपुरा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. कोल खनन परियोजना के भू अर्जन के निमित्त परियोजना प्रभावितों विस्थापितों के पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापना हेतु तैयार की गई पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापना योजना के मसौदा के संबंध में परियोजना प्रभावित क्षेत्र के व्यक्तियों के सुझावों और मंतव्य को सुनने एवं अंतिम योजना में समावेश करने के लिए लोक सुनवाई का आयोजन किया गया.ग्रामीणों ने बड़कागांव अंचलाधिकारी बालेश्वर राम और प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल के समक्ष किसानों ने ग्राम सभा रद्द करने की मांग किया , और कहा कि अदानी एंटरप्राइजेज एवं किसी भी तरह का कोल कंपनी नहीं खोला जाए. अदानी एंटरप्राइजेज का अब से कोई ग्राम सभा नहीं हो, इस दौरान ग्रामीणों ने एनटीपीसी, अदानी और जेएसडब्ल्यू कोल खनन कंपनी के विरोध में नारेबाजी की. ग्रामीणों के काफी हो हंगामे के बीच अंत में लोक सुनवाई का आयोजन हुआ, जिसमें बड़कागांव अंचल अधिकारी बालेश्वर राम उपस्थित हुए एवं लोक सुनवाई का संचालन एवं संपादन कराया.जनसुनवाई में जनता के द्वारा निर्णय लिया गया कि कंपनी को जमीन नहीं देंगे. साथ ही जंगल, वन भूमि नहीं देने तथा पुनर्वास स्थल में नहीं जाने का प्रस्ताव पास किया गया. उपस्थित ग्रामीणों ने खदान नहीं खोलने का प्रस्ताव पारित किया.लोगों ने कहा कि कोल ब्लॉक का आवंटन रद्द कर भूमि अधिग्रहण 2013 के अधिनियम के विधियों का सम्मान करें. जनसुनवाई में स्थानीय प्रतिनिधि एवं प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित हुए लोगों को प्रस्ताव में यह बात आई के आज के बाद कोल कंपनी के कार्यों को रोक लगाई जाए. अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने कहा कि जनसुनवाई रद्द की जाती है. आपसे कोई सभा नहीं होगी. अंचलाधिकारी ने लिखित निर्णय पर अपना हस्ताक्षर बनाया.
रांची ।अपने एक दिवसीय दौरे पर उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा खलारी पहुंचे। वहां उन्होंने प्रखण्ड स्थित मोनेट डेनियल कोल वाशरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने एवं नदी को प्रदूषण मुक्त करने, बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने और अन्य प्रमुख बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श किया तथा कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
रांची। सीसीएल प्रबंधन ने कई डॉक्टरों को एरिया मेडिकल ऑफिसर का चार्ज दिया है इसका आदेश जारी कर दिया गया है यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। सेंट्रल हॉस्पिटल डकरा की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर थेडोर एक्का को एन के एरिया का एएमओ का चार्ज दिया गया है। इन्हे एनके. जीएम. को रिपोर्ट करने को कहा गया है। सेंट्रल हॉस्पिटल डकरा की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रभा कुमारी को मगध संघमित्रा और आम्रपाली चंद्रगुप्त एरिया का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है,और वह अस्पताल में तैनात रहेंगी।
कोल इंडिया कामगारों के एरिया भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। इससे कोल इंडिया में कार्यरत रिटायर कामगारों को लाभ होगा एरियर का भुगतान एक किस्त भी किया जाएगा । कोल इंडिया के जीएम गौतम बनर्जी ने 2 अगस्त को सभी सहायक कंपनियों के सीएमडी को इसकी जानकारी दी है जानकारी हो कि कोयला कामगारों के 11 वें वेतन समझौता पर 20 मई 2023 को हस्ताक्षरहुए थे। वेतन समझौता लागू होने से अब तक अवधी का एरियर मिलना था यहां करीब 23 महीने का है इस अवधि का एरियर 2.50 लाख से 7 लाख रुपए तक का होगा। जीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कामगारों को सितंबर 2023 में देय अगस्त 2023 के वेतन के साथ एरियर का भुगतान किया जाएगा । इस बाबत सक्षम पदाधिकारी की मंजूरी मिल गई है। जीएम ने कहा है कि पात्र कार्यरत पृथक और सेवानिर्वित कामगारों के बकाया भुगतान की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यथाशीघ्र भुगतान किया जा सकता है बाकी राशि का भुगतान सभी लागू कटौतियां करने की बाद की जा सकती है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
