मुजफ्फरपुर : कोरोना के कारण निरंतर अंतराल पर हो रहे लॉकडाउन के मद्देनजर आंगनबाड़ी केन्द्र बंद चल रहे हैं, जिससे बच्चों को इन केन्द्रों पर मिलने वाले पोषाहार को सुनिश्चित करने में सरकार की चुनौतियाँ बढ़ी है. लेकिन ऐसे मुश्किल दौर में मुस्तफापुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 173 की सोनी कुमारी इन चुनौतियों को आसान बनाने में पूर्ण सहयोग कर रही है. सोनी ने लॉकडाउन होने के बावजूद भी बच्चों के पोषाहार वितरण को रुकने नहीं दिया. वह जून के पहले तक घर-घर जाकर बच्चों को राशन पहुंचाती थीं ताकि उन्हें बेहतर पोषण मिल सके. जून से राशन की राशि सीधे बच्चों के अभिभावक के खातों में जाने लगी है। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें।
मुजफ्फरपुर : प्रमण्डलीय आयुक्त,पंकज कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को प्रमंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव हेतु समीक्षात्मक बैठक की तथा उनके द्वारा इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिया। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में जितने भी कंटेनमेंट जोन हैं, उस पर विशेष फोकस होकर कार्य करें । एक- एक आदमी को ट्रेस कर सभी का स्क्रीनिंग करना भी सुनिश्चित करें। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें।
बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोविड-19 की बढ़ती रफ्तार को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग हैं। इसको लेकर कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने की हर संभव कोशिश की जा रही है। इसके लिए सरकार से लेकर स्वास्थ विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ दिन-रात एक कर अपने कार्य में जुटी है। जिसके लिए हर रोज नई-नई रूप रेखा तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में इस बार सरकार एवं विभाग द्वारा कोरोना जाँच में तेजी लाने के उद्देश्य से लोकल लेवल पर कोरोना टेस्ट की योजना तैयार की गई है एवं मरीजों का सैंपल जाँच में किसी प्रकार की बाधाएं नहीं हो, इसके लिए सरकार द्वारा वीटीएम राज्य स्वास्थ समिति को उपलब्ध कराया गया है।
बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि राखी त्यौहार देश में भाई और बहनों के बीच अटूट प्रेम और समर्पण का है। इसमें भाई चाहे कितनी भी दूर हो बहनें राखी भेजने से नहीं चूकती। वहीं भाई भी अपनी बहनों के पास इस दिन जाने से नहीं चूकते। इस उत्साह और प्रेम के पर्व पर इस बार कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है. इस राखी भाई-बहनों का प्यार आगे भी बना रहे, इसके लिए जरुरी है कि हम त्यौहार मनाने के तरीकों में कुछ परिवर्तन कर लें ताकि इस संक्रमण की गिरफ्त में कोई नहीं आए। इस संबंध में मध्यप्रदेश राज्य के सरकार से भी सीख ले सकते हैं, जिन्होंने जनसंपर्क विभाग द्वारा लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपने भाईयों को ई-राखी भेज त्यौहार मनाने की अपील की जा रही है। ताकि संक्रमण का कोई वाहक न बन पाए।
मुजफ्फरपुर : लगभग दो महीने कोरोना संक्रमण से अछूता रहने के बाद मई के पहले हफ्ते से जिले में कोराना संक्रमितों का मिलना शुरु हुआ था। संक्रमितों के मिलने पर जांच में तेजी हुई जिससे संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा हुआ। संक्रमितों के अनुसार सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हुई। प्रवासियों के घर आने पर सर्वे का कार्य भी हुआ जिसमें उस पक्ष पर भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तत्परता दिखाते हुए संदिग्धों की पहचान की। इसके इतर वैश्वकि मंच पर भी कोरोना की दवा और टीकों को लेकर शोध हो रहे थे। विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों ने इसके भ्रम को लेकर भी सही तथ्यों को हमारे सामने लाया। ऑडियो क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें।
मुजफ्फरपुर : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कोविड-19 से संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में कंटेनमेंट जोन, पीएचसी वार कोरोना जांच, डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर, मेडिसिन किट का वितरण,होम आइसोलेशन में रहने वाले रोगियों से की जाने वाली काउंसलिंग ,कोरोना के इलाज में निजी अस्पतालों का सहभागिता,होम आइसोलेशन में रहने वाले रोगियों का टेलीमेडिसिन काउंसलिंग द्वारा दी जानी वाली सेवा तथा अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई एवं इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
मुजफ्फरपुर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी कर रही है। इसी क्रम में राज्य स्वास्थ्य समिति को भारत सरकार से प्राप्त वेंटिलेटर को कोविड 19 के चिकित्सकीय प्रबंधन के लिए राज्य के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालय अस्पतालों तथा जिलों में वेंटिलेटर की आवश्यकता का आंकलन करते हुए 213 वेंटिलेटर के वितरण का प्लान तैयार किया गया है। जिसमें एसकेएमसीएच को 11 वेंटिलेटर दिए गये हैं। मौजूदा में यहां 18 वेंटिलेटर मौजूद हैं। वहीं बीइएल के द्वारा वितरित 100 वेंटिलेटर में से भी 50 एसकेएमसीएच को दिए गये हैं। यहां अब कुल 79 वेंटीलेटर मौजूद हैं। ऑडियो पर क्लिक्सक कर पूरी खबर सुनें।
मुजफ्फरपुर : विश्व भर में प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मानया जाता है। जिसका मुख्य उद्येश्य हेपेटाइटिस के बारे में लोगों को जागरुक करना तथा इसके रोकथाम , निदान और उपचार को प्रोत्साहित करना है। इसके महत्व का अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जिन चार दिवसों को अतिमहत्वपूर्ण घोषित किया है उनमें से एक हेपेटाइटिस भी है। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एके पांडे कहते हैं कि हेपेटाइटिस एक खतरनाक बीमारी है जिसमें खराब लिवर की कोशिकाओं पर व्यक्ति के खुद का इम्यून सिस्टम हमला कर देता है। यह एक वायरस जनित बीमारी है जो दूषित भोजन और जल से फैलता है। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर सुनें।
• स्तनपान कराने से नहीं होता शिशुओं में कोरोना का खतरा • जन्म के पहले 2 घंटों तक शिशु होते हैं अधिक सक्रिय • शुरूआती स्तनपान से शिशु के रोग प्रतिरोधक क्षमता का होता है विकास नवजात शिशुओं को जन्म लेने के एक घण्टे के भीतर स्तनपान कराना जरूरी होता है. शिशु जन्म से पहले से ही प्राकृतिक रूप से स्तनपान करने में सक्षम होते हैं. इसलिए जन्म के शुरुआती 1 घण्टे के अंदर उन्हें स्तनपान कराने की सलाह दी जाती है. इससे शिशुओं में सक्रिय रूप से स्तनपान करने की क्षमता का विकास होता है. कोरोना संक्रमण के कारण बहुत से लोग ऐसा नहीं कराना चाहते जो बिल्कुल गलत है. शुरुआत के स्तनपान से ही शिशुओं के रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है. इसलिए इस संक्रमण के दौर में भी जरूरी साफ सफाई का ध्यान रखते हुए शिशु को पहले 1 घण्टे में स्तनपान जरूर कराना चाहिए. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत जानकारी।
बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और उस पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन की कवायद जारी है। इस क्रम में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में निजी अस्पतालों के प्रबंधकों, आई एम ए के प्रतिनिधियों तथा ड्रग्स एंड केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई ।बैठक में आई एम ए के प्रतिनिधियों तथा ड्रग्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के द्वारा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से उत्पन्न संकट से निपटने के मद्देनजर प्रशासन को हर तरह से सहयोग करने की बात कही गई । ऑडियो को क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें।
