बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड के कोइलावां से विद्या ने मोबाईल वाणी के माध्यम से चंचल देवी से बातचीत की। बातचीत के दौरान चंचल देवी ने बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है ,इसके लिए उन्हें राशन कार्ड की जानकारी चाहिए।
बिहार राज्य के जिला नालंदा प्रखंड चंडी ग्राम भगवानपुर से कमला देवी ने मेरी आवाज़ मेरी पहचान के माध्यम से बताया कि उन्होंने विधवा पेंशन का फॉर्म भरा हैं लेकिन इनको पेंशन नहीं मिल रहा है। साथ ही बताया कि मेरी आवाज़ मेरी पहचान से इन्हे जानकारी मिली कि विधवा पेंशन के लिए अंचल कार्यालय में संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जानकारी प्राप्त करने के बाद अब वे अंचल कार्यालय जाएंगी और अपने विधवा पेंशन के फॉर्म में क्या दिक्कत आ रही है उसका पता लगाएंगी
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला नालंदा प्रखंड हरनौत से अनिता देवी का कहना है कि 1982 में आवास योजना का लाभ मिला जिसमे कालोनी (घर) मिला। लेकिन अभी घर खराब हो गया। आनाज पानी सभी खराब हो रहा है वर्षा से। फिर से लाभ के लिए गुहार लगा रही है।
बिहार राज्य के जिला नालंदा प्रखंड चंडी ग्राम माधोपुर से पारवती कुमारी ने मेरी आवाज़ मेरी पहचान के माध्यम से बताया कि वे बहुत गरीब महिला है। इनके पास अपने बच्चे को पढ़ाने के लिए पैसा नहीं था।साथ ही इन्होने बताया की मेरी आवाज़ मेरी पहचान के संवादाता सुमित कुमार के द्वारा इन्हे स्पांसरशिप योजना की जानकारी मिली। जिसके बाद इन्होने इस योजना का लाभ उठाने के लिए बाल संरक्षण इकाई में आवेदन किया।अब वे इस योजना के माध्यम से अपने बच्चे को पढ़ा सकतीं है। इस बात से महिला बहुत खुश है।
बिहार राज्य के नालंदा जिला चंडी प्रखंड से बिरेन्दर पासवान मेरी आवाज मेरी पहचान के माध्यम से बता रहे हैं कि उनके बच्चे का नामांकन करने का समय निकल चूका था। जिस कारण उनके बच्चे का नामांकन नहीं हो सका।परन्तु मेरी आवाज मेरी पहचान में कार्यरत सुमित ने उनकी मदद की और उन्हें जानकारी दिया की नामांकन फिर से शुरू हो चूका है। उन्होंने जानकारी प्राप्त कर अपने बच्चे का नामांकन करवाया। इस मदद के लिए बिरेन्दर पासवान ने मेरी आवाज मेरी पहचान को धन्यवाद कहा।
