Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालंदा जिला के करायपरसुराय से मुन्नी कुमारी मोबाइल वाई के माध्यम से बता रही है कि हमें पानी उबाल कर पीना चाहिए क्यूंकि पानी गर्म कर के पिने से पानी जो कीटाणु होते है वे नष्ट हो जाते है। जब हम बीमार होते है और डॉक्टर के पास जाते है तो डॉक्टरों का कहना होता है की हमे दूषित जल नहीं पीना चाहिए साफ़ पानी उबाल कर पीना चाहिए इससे मनुष्य का स्वस्थ ठीक रहता है
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालंदा जिला के करायपरसुराय से मुन्नी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है मीटिंग में आज फ़ोन पे और अमेज़ॉन पे के बारे में बताया गया और मुन्नी कुमारी ने अपने फ़ोन से इसका उपयोग भी किया। सभी को जागरूक करते हुए मुन्नी कुमारी कह रही है अपने फ़ोन पर फ़ोन पे ,अमेज़ॉन पे चलाये
बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई पंचायत मकरोता से सयुंक्ता देवी ने शादी की उम्र के विषय पर एक श्रोता से साक्षात्कार लिया। श्रोता ने कहा सरकार ने लड़की की शादी की उम्र 18 से बढाकर 21 कर दिया है जो अच्छा नहीं है क्यों की गरीब आदमी ज्यादा लम्बे समय तक बच्चो की देखभाल नहीं कर सकता है क्यों के उसके ज्यादा बच्चे होते है तो वह जल्दी ही लड़की की शादी करना चाहता है और गरीब आदमी को डर भी रहता है अगर शादी से पहले लड़की ने भाग कर किसी गलत लड़के से शादी कर ली तो समाज में उनकी इज्जत ख़राब हो जाएगी।
बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से सयुंक्ता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है आपका पैसा आपकी ताकत कार्यक्रम महिलाओ को सुनाते हुए बता रही है बचत करना बहुत जरुरी है। एक महिला ने बताया उनके पति की कमाई बहुत ही कम है तो बचत कैसे करे तो सयुंक्त देवी ने उन्हें बताया तो कम कमाई है तो कम बचत ही करे किन्तु बचत अवश्य करे। बचत का पैसा बच्चो की पढाई और इलाज में काम आता है। बचत का पैसा बैंक खाता में जमा करना चाहिए ताकि जरुरत पड़ने पर किसी और से पैसा ना माँगना पड़े।
बिहार राज्य के नालंदा जिला के करायपरसुराय प्रखंड से सबिता देवी ने बताया कि उन्होंने कोरोना का तीनों टीका लगा लिया है और टीका लगते समय उन्हें आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की जरुरत पड़ी। उन्होंने बतया की उनको कोरोना का टीका लगवाने में किसी तरह कोई दिक्कत नहीं हुई है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बतया कि अब उन्होंने कोरोना का टीका लगवा लिया है अब उनको पेंशन मिलेगी।
बिहार राज्य के नालंदा जिले के चंडी प्रखंड से मुन्नी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भारती कुमारी से साक्षात्कार लिया।भारती कुमारी ने बताया कि ये मेरी आवाज मेरी पहचान को सुनकर बैंक में खाता खुलवाने के प्रति जागरूक हुई और समूह के अन्य दीदियों को जागरूक किया। उसके बाद सभी दीदियों का लक्ष्मी बिहार ग्रामीण बैंक में खाता खुलवाया। खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड,फोटो और एक गवाह की जरुरत पड़ी।
बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई पंचायत मकरोता से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है लड़की की शादी कम उम्र में होने से उन्हें मानसिक तनाव हो जाता है,कम उम्र में ही गर्भवती हो जाती है इस से उसके स्वास्थ्य पर भी असर होता है और जच्चा बच्चा दोनों का ही जीवन खतरे में पड़ जाता है इसलिए लड़की की शादी 21 वर्ष की उम्र में ही करना चाहिए। और बेटी को भी बेटे की तरह ही पढ़ाना चाहिए और ससुराल में भी पूरा सम्मान मिलना चाहिए।
